हॉलीवुड

इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मनोरंजन की दुनिया में बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रियंका ने वर्ष 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने के लम्हों को याद किया….
 
 

मुंबईJul 31, 2020 / 07:06 am

भूप सिंह

Priyanka Chopra

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने मनोरंजन की दुनिया में बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रियंका ने वर्ष 2000 में मिस इंडिया पेजेंट जीतने के लम्हों को याद किया। इसके कैप्शन में लिखा,’मैं 2000 में मेरे मिस इंडिया पेजेंट के फुटेज देख रही हूं। यही से सारी चीजों की शुरुआत हुई थी। अगर आपने इसे पहले नहीं देखा है, तो आप इसका लुफ्त उठा सकते हैं।’ प्रियंका ने इसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता। उस वक्त प्रियंका की उम्र 18 साल थी। उन्होंने बताया कि उन्हें जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी और वहां से वापस लौटने का टिकट भी बुक करा लिया था।

प्रशंसकों के नाम प्रेरणादायक संदेश
हाल ही प्रियंका ने अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रेरक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,’आज की चुनौतियों को हमारे कल के बेहतर सपने को हासिल करने से नहीं रोकने देना है।’ अभिनेत्री की इस पोस्ट उनके फैंस तरह—तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

भतीजी संग मस्ती का वीडियो हुआ वायरल
प्रियंका चोपड़ा का हाल एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी भतीजी के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका अपनी भतीजी को खूब गुदगुदी कर रही हैं, जिससे उनकी भतीजी जोर-जोर से हंसती हुई नजर आ रही है। प्रियंका और उनकी भतीजी के इस क्यूट वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वूम्प्ला के इस वीडियो को केवल कुछ ही घंटों में 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Home / Entertainment / Hollywood News / इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे मनाया जश्न, शेयर किया वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.