हॉलीवुड

पति निक से माइक छीनकर ठुमके लगाने लगी प्रियंका तो अचानक साइड से खिसक गई उनकी वन पीस ड्रेस, हुआ ऐसा ब्लंडर, देंखे वीडियो

पति निक से माइक छीनकर प्रियंका ने लगाए जेठ के गाने पर ठुमके, हुआ ऐसा Oops मूमेंट, देखते रह गए सभी…

मुंबईJul 19, 2019 / 08:24 am

भूप सिंह

priyanka chopra

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताने की कोशिश करती हैं। दोनों अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ-साथ नजर आते हैं। 18 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं प्रियका चोपड़ा और निक जोनस का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह निक के साथ रोमांटिक होती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका, पति निक जोनस के हाथ से माइक छीनकर जोन्स ब्रदर के गाने ‘सकर’ पर ठुमके लगाने लगी तो अचानक उनकी वन पीस ड्रेस साइड से खिसक गई, लेकिन जिस अंदाज से प्रियंका मस्ती कर रही हैं, उससे नहीं लगता कि उन्हें इसके बारे में पता भी चला हो। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रियंका के फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं प्रियंका
इस वीडियो के सामने के बाद प्रियंका चोपड़ा के फैंस उन्हें इस ड्रेस के लिए ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन प्रियंका को अब ट्रोलर्स की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वो बस अपनी लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि निक और प्रियंका पिछले दिनों इटली में थे। यहां से भी दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों पास्ता बनाते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को निक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें वो पत्नी प्रियंका के साथ कुकिंग करते दिख रहे थे।

priyanka chopra

प्रियंका और निक का रोमांटिक वीडियो भी हुआ था वायरल
बता दें कि इटली के दौरान प्रियंका और निक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दोनों खुले आसमां के नीचे ढलते सूरज के बीच रोमांटिक डांस करते नजर आए थे। निक और प्रियंका के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। एक फैन ने लिखा, ‘इसे देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू आ गए ।’ बता दें कि प्रियंका ने कुछ समय पहले ही अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म की है।

Home / Entertainment / Hollywood News / पति निक से माइक छीनकर ठुमके लगाने लगी प्रियंका तो अचानक साइड से खिसक गई उनकी वन पीस ड्रेस, हुआ ऐसा ब्लंडर, देंखे वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.