scriptशिल्पा शेट्टी को जबरन किस, 3 शादियां, तीसरी पत्नी 34 साल छोटी, 69 की उम्र में बना पिता | Richard Gere becomes father again at 69 | Patrika News

शिल्पा शेट्टी को जबरन किस, 3 शादियां, तीसरी पत्नी 34 साल छोटी, 69 की उम्र में बना पिता

locationमुंबईPublished: Feb 15, 2019 03:53:39 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

रिचर्ड अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

Richard gere

Richard gere

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर Richard Gere 69 की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। रिचर्ड की पत्नी Alejandra Silva ने हाल में एक बेटे को जन्म दिया है। बता दें कि Alejandra Silva, रिचर्ड की तीसरी पत्नी है। इसे पहले एक्टर के एक और बेेटा भी है जिसकी उम्र 19 साल है। यह बेटा अभिनेता की पहली पत्नी केरी लोवेल से है।

 

अभिनेता रिचर्ड गेरे की पत्नी 35 वर्षीय Alejandra Silva स्पेनिश प्रचारक और कार्यकर्ता हैं। बता दें कि Alejandra खुद गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट कर दी थी। दरअसल, उन्होंने दलाई लामा संग तस्वीर शेयर की थी जिसमे Alejandra और Richard Gere भी दिखाई दे रहे थे।

 

शिल्पा शेट्टी को जबरन किस, 3 शादियां, तीसरी पत्नी 34 साल छोटी, 69 की उम्र में बना पिता
बता दें कि Alejandra Silva की भी यह दूसरी शादी है। पहली शादी से उनके 5 साल का एक बेटा है। वहीं रिचर्ड से शादी के 5 महीने बाद ही Alejandra के प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आ गई थी। वहीं रिचर्ड अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को किस करने को लेकर भी रिचर्ड सुर्खियों में रह चुके हैं। दरअसल, रिचर्ड जब भारत आए थे उस समय उन्होंने मंच पर सबके सामने ही शिल्पा को बाहों में लेकर जबरन किस कर लिया था। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और इसे कई विवादों का भी सामना करना पड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो