scriptOHH! तो क्या एक गर्लफ्रेंड के लिए किया गया GOT का सीज़न लीक ? | season 7 of game of thrones leaked acussed sent the episodes to his girlfriend | Patrika News

OHH! तो क्या एक गर्लफ्रेंड के लिए किया गया GOT का सीज़न लीक ?

locationमुंबईPublished: Aug 22, 2017 01:20:00 pm

Submitted by:

Riya Jain

OHH! तो क्या एक गर्लफ्रेंड के लिए किया गया GOT का सीज़न लीक ?

game of thrones

game of thrones

टीवी की मशहूर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। हाल ही में खबर आई थी की चार आईटीरिसर्चर्स ने शो के नए सीजन को गैर कानूनी तरीके से रिलीज कर दिया। काफी मुश्किलों के बाद इन चारों को गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि इन चारों ने पैसों के लिए नहीं बल्कि अपने शौक के लिए इस सीजन को लीक किया था। दरअसल वे गेम ऑफ थ्रोन्स शो के लिए इतने पागल थे कि सातवें सीजन के 4 एपिसोड को देखने के लिए खुद को रोक नहीं पाए।

एक मुजरिम आलोक शर्मा ने तो अपनी गर्लफ्रेंड को भी सातवें सीजन के एपिसोड्स दिए थे।सुनने में आया था की उसकी गर्लफ्रेंड को भी ये सीजन काफी पसंद है। अब ये उसने किसलिए किया इस बात का को आप ही अंदाजा लगा सकते हैं। हांलाकि छानबीन करने पर ऐसा कुछ सामने नहीं आया।

बता दें गेम ऑफ थ्रोन्स के सातवें सीजन के अधिकतर एपिसोड्स में दीवार के पार व्हाइट वॉकर्स को जिंदा पकड़ने के लिए जाते हुए जॉन की टीम को दिखाया गया है।

बता दें गेम ऑफ थ्रोन्स एक काल्पनिक दुनिया पर आधारित अमेरिकन शो है जिसकी अभी तक 6 सीरीज बनाई गई थी। इसका सातवां सीजन हाल ही में ऑन एयर किया गया है। ये शो HBO पर पेश किया जाता है। इन दिनों ये शो युवाओं के बीच बहुत पॅापुलर है। गेम ऑफ थ्रोन्स शो दुनिया के टॅाप 10 शोज की लिस्ट में शामिल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो