script

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री पर चढ़ा फिटनेस का ऐसा बुखार, खर्च कर रही 21 हजार रु प्रति घंटा!

locationमुंबईPublished: Jan 03, 2019 08:18:34 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

selana gomez

selana gomez

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह शुरू से ही फिटनेस फ्रिक रही हैं। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं लेकिन अब वह पहले से ठीक हैं। ऐसे में वह वापस अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।

चली गई थीं डिप्रेशन में:
बता दें कि सेलेना को पिछले साल अपने स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें सेलेना ल्यूपस और किडनी से सम्बंधित बिमारियों से जूझ रही थीं। इसके साथ ही वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। ऐसी ही और कई चिंता और अवसाद से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वह पिछले महीने फिर से अपने घर वापस आ गईं थीं।

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री पर चढ़ा फिटनेस का ऐसा बुखार, खर्च कर रही 21 हजार रु प्रति घंटा!

फिटनेस पर खर्च कर रहीं 21 हजार रु प्रति घंटा:
रिपोर्ट्स केे अनुसार सेलेना अस्पताल से लौटने के बाद अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं। ऐसा सुनने में आया है कि वह अपनी फिटनेस के लिए लगभग 300 डॉलर यानी 21 हजार रुपए प्रति घंटे खर्च करती हैं।

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री पर चढ़ा फिटनेस का ऐसा बुखार, खर्च कर रही 21 हजार रु प्रति घंटा!

अब स्वस्थ हैं:
सेलेना के करीबी सूत्र ने मीडिया से कहा, ‘सेलेना घर वापस आ गई हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं।’ इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा,‘सेलेना ने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताया और अपने सामान्य जीवन में लौट आईं। वह स्वस्थ हैं और अच्छा महसूस कर रही हैं।’

ट्रेंडिंग वीडियो