माया हेनरी (Maya Henry) अभी सिर्फ 20 साल की हैं। 16 साल की उम्र से उन्होंने रैंप वॉक करना शुरू कर दिया था। कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए माया रैंप वॉक कर चुकी हैं। वहीं कुछ बड़े मैग्जीन्स का फेस कवर भी वो रह चुकी हैं। माया के 15वें जन्मदिन पर उनके लिए बेहद शाही पार्टी उनके माता-पिता ने दी थी। माया अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं। माया के पैरेंट्स वकील हैं और टेक्सास के सैन एंटोनियों में वो रहती हैं। माया की बर्थडे पार्टी में पिटबुल और निक जोनस को गाना गाने के लिए बुलाया गया था। वहीं हिलेरी क्लिंटन और किम कार्दशादियां भी उनके जन्मदिन पर दिखाई दिए थे।
साल 2016 में माया के जन्मदिन का भव्य आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 40 करोड़ का खर्च बताया जाता है। माया की बर्थडे पार्टी में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। सेन एंटोनियो में 55000 स्कावयर-फुट को वेन्यू बनाया गया था। माया का इंस्टाग्राम भी उनकी खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है। 20 साल की उम्र में उनके बढ़िया फॉलोअर्स भी हैं।