scriptBAFTA AWARD:  द रेवेनन्ट का चला जादू , लियोनार्डे बेस्ट एक्टर | The run of Revennt magic, Lionarde Best Actor | Patrika News

BAFTA AWARD:  द रेवेनन्ट का चला जादू , लियोनार्डे बेस्ट एक्टर

Published: Feb 15, 2016 03:22:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

पुरस्कार समारोह में भारतीय मूल के आसिफ  कपाडिय़ा के वृत्तचित्र एमी को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया…

bafta

bafta

लंदन। 69वें वार्षिक ब्रिटिश अकादमी फिल्म एवं टेलीविजन आट्र्स पुरस्कार (बाफ्टा) समारोह में द रेवेनन्ट फिल्म को चार पुरस्कार मिले। रॉयल ओपेरा हाउस में रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय मूल के आसिफ कपाडिय़ा के वृत्तचित्र एमी को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चुना गया। एलेजैंड्रो जी. इनयारिटू निर्देशित द रेवेनन्ट के लिए लियानार्डो डिकैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा इसे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ सिनेमोटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ साउंड का पुरस्कार भी दिया गया। डिकैप्रियो (41) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सह-अभिनेता टॉम क्रूज ने नवाजा। पुरस्कार समारोह की मेजबानी हास्य अभिनेता स्टीफन फ्राई ने की।

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र या डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार दिवंगत गायिका एमी वाइनहाउस पर बने वृत्तचित्र एमी की झोली में गया। इसके निर्देशक आसिफ कपाडिय़ा ने कहा कि वह दिखाना चाहते थे कि एमी कितनी बुद्धिमान एवं हाजिरजवाब थीं। वहीं, रूम फिल्म के लिए अभिनेत्री ब्री लार्सन को सर्वश्रेष्ठ अग्रणी अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैड मैक्स: फ्यूरी रोड ने मेकअप एंड हेयर, संपादन, परिधान एवं प्रोडक्शन डिजाइन यानी कुल मिलाकर चार पुरस्कार अपने नाम किए। टाइटैनिक फिल्म के लिए विशेष रूप से जानी जाने वाली केट विंसलेट को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद केट ने कहा कि यह साल महिलाओं के लिए असाधारण रहा है।

अभिनेता मार्क रीलांस को ब्रिज ऑफ स्पाइज की उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता चुना गया। कॉम टाइबिन के उपन्याय ब्रुकलिन पर आधारित ब्रुकलिन फिल्म ने उत्कृष्ट ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार जीता। अभिनेता जॉन बोयेगा को जनता के वोटों के आधार पर राइजिंग स्टार अवॉर्ड से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ एनीमेटिड फीचर फिल्म की श्रेणी में इंसाइड आउट ने मिनिओंस और शॉन द शीप मूवी को पछाड़ा।

ट्रेंडिंग वीडियो