नई दिल्लीPublished: Feb 09, 2023 02:02:52 pm
Riya Jain
48 साल के लियानार्डो इन दिनों 19 साल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इस लड़की का नाम है ईडन पोलानी।
हॉलीवुड फिल्म के मशहूर'टाइटैनिक'( titanic ) के हीरे लियोनार्डो डिकाप्रियो (Leonardo DiCaprio) आज दुनिया के टॅाप स्टार्स की लिस्ट में से एक हैं। लेकिन उनकी चर्चा फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर होती है। हाल ही एक खबर ने सभी को चौंका दिया है। 48 साल के लियानार्डो इन दिनों 19 साल की एक लड़की को डेट कर रहे हैं। इस लड़की का नाम है ईडन पोलानी। एक्ट्रेस को डेट करने की वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। लियोनार्डो पहली बार ईडन पोलानी ( eden polani ) के साथ एक पार्टी में बेहद करीब बैठे नजर आए थे। इससे पहले लियोनार्डो हॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस कैमिला मोरोन (Camilla Morrone) को डेट कर चुके हैं। पिछले साल ही दोनों का रिश्ता टूटा है।