script400—500 करोड़ तो मामूली हैं, इन हॉलीवुड फिल्मों ने की इतनी कमाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान | top 5 hollywood movies box office collection | Patrika News

400—500 करोड़ तो मामूली हैं, इन हॉलीवुड फिल्मों ने की इतनी कमाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

Published: Apr 30, 2018 06:18:32 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

पिछले कुछ समय में भारत में हॉलीवुड फिल्मों के प्रति क्रेज देखने को मिल रहा है

Hollywood Movies

Hollywood Movies

पिछले कुछ समय में भारत में हॉलीवुड फिल्मों के प्रति क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारतीय बॉक्स आॅफिस पर हॉलीवुड फिल्में बंपर कमाई कर रही हैं। इस शुक्रवार को रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। हालत ये थी कि इस फिल्म की टिकट कुछ जगहों पर 1000 रु तक में बिक रही थी। इसकी कमाई का आंकड़ा महज 3 दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है। यह फिल्म अब तक भारत में 96.30 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। जबकि वर्ल्ड वाइड यह आंकड़ा 123.25 करोड़ पहुंच गया है। आइए जानते हैं ऐसी हॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिन्होंने विश्व में सर्वाधिक कमाई की है।
अवतार:

वर्ष 2009 में आई इस अमरीकी फिल्म ने दुनिया भर में सफलता के नए झंडे गाड़ कर सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म ने विश्वभर के बॉक्स आॅफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म ने तकरीबन 2,787,965,087 डॉलर की कमाई की और विश्व में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का गौरव प्राप्त किया।
400—500 करोड़ तो मामूली हैं, इन हॉलीवुड फिल्मों ने की इतनी कमाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान
टाइटैनिक:

वर्ष 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भी दुनियाभर में धूम मचा दी थी। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित थी। इस फिल्म ने विश्व भर में करीब 2,186,772,302 डॉलर की कमाई की थी।
स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेंस:
2015 मेंं रिलीज हुई इस हॉलीवुड फिल्म ने भी कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। इस फिल्म ने ‘जुरासिक वर्ल्ड’ को पछाड़ते हुए करीब 2,068,178,225 डॉलर की कमाई की थी।

400—500 करोड़ तो मामूली हैं, इन हॉलीवुड फिल्मों ने की इतनी कमाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान
जुरासिक वर्ल्ड:
यह फिल्म भी वर्ष 2015 में आई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की थी। फिल्म ने 152.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 9750 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

द एवेंजर्स:
एवेंजर्स की सभी फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की है। वर्ष 2012 में आई ‘द एवेंजर्स’ फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई का एक नया रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने 151.5 करोड़ डॉलर यानी करीब 9700 करोड़ रुपए की कमाई की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो