scriptWednesday Rashifal: सिंह राशि के अधिकारियों के लिए आज अच्छा दिन, जानें दूसरों का हाल | Wednesday Rashifal Budhwar Bhavishy Prediction | Patrika News

Wednesday Rashifal: सिंह राशि के अधिकारियों के लिए आज अच्छा दिन, जानें दूसरों का हाल

Published: Jan 24, 2023 05:42:09 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

Wednesday Rashifal: आज आपका दिन कैसा बीतेगा यह सोच रहे हैं तो बुधवार राशिफल (Wednesday Rashifal ) में है आपके सवाल का जवाब। इसे उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाएं हैं आपके लिए। इस दैनिक राशिफल में आप जान सकते हैं कैसा रहेगा आज आपका भविष्य फल(Budhwar Bhavishy Prediction)।

rashifal.jpg

aaj ka rashifal

मेष: Wednesday Rashifal 25 January के अनुसार बुधवार को मेष राशि के जातकों की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। हालांकि आपको नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है(Budhwar Bhavishy Prediction)। आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) के अनुसार आज के दिन जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूजी लगानी पड़ सकती है।
वृषभः बुधवार राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के व्यक्ति इन दिनों असमंजस की स्थिति में होंगे। क्या करूं, क्या न करूं, इस स्थिति से आप गुजर रहे हैं। इसलिए आपको धैर्य रखने की जरूरत है। शांति से फेसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, इससे लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मिथुनः आज का राशिफल 25 जनवरी के अनुसार बुधवार को आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट सम्बन्धित रोग संभव है। समय कम है, इसलिए काम ज्यदा मन लगा कर करें। अभी से अपने कार्य में लग जाएं। इससे सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (23 to 29 January): आपके लिए लकी है यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार बुधवार के दिन आप वही काम करें, जिसे करना चाहिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर सकते हैं। इसलिए शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्धि के आसार हैं। आपको पुराने निवेश से लाभ होगा।
सिंहः बुधवार राशिफल के अनुसार 25 जनवरी के दिन कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। इस दिन सिंह राशि वालों को दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
कन्याः Wednesday Rashifal के अनुसार 25 जनवरी बुधवार को अपने वाक चातुर्य से कन्या राशि वाले अपना कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। आज के दिन यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें, यह बेहतर रहेगा ।
https://youtu.be/LSsOklUrbt4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो