दुनिया में बढ़ रहे यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर पॉप स्टार लेडी गागा ने एक गाना ‘टिल इट हैपन्स टु यू’ लॉन्च किया है
till it happens to you
नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ रहे यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर पॉप स्टार लेडी गागा ने एक गाना टिल इट हैपन्स टु यूलॉन्च किया है। इस गाने में गागा ने यौन उत्पीड़न के मामले को बखूबी दिखाया है। एस शोबिज के अनुसार पोकर फेस जैसा हिट म्यूजिक देने वाली गागा ने यह गाना डॉक्युमेंट्री द हंटिंग ग्राउंड के लिए रिकॉर्ड किया है। इस गाने को आईट्यून पर सुना जा सकता है।
डॉक्यूमेंट्री में अमरीका के कॉलेजों में होने वाले दुष्कर्म के मामलों को उठाया गया है। गाने का संगीत वैरेन ने दिया और इसको डायरेक्ट कैथरीन हार्डविक ने किया है। गाने में मुख्य भूमिका निभा रही निकी रीड एक पीड़िता के रूप में नजर आ रही हैं।
वीडियो में दिल दहला देने वाला सच दिखाया गया है। वीडियो की शरुआत में डिस्क्लैमर चलाया गया है कि यह वीडियो आपको इमोशनल कर सकता है लेकिन इसमें जो भी दिखाया गया है वह कॉलेजों का सच उजागर करता है।
विडियो में चार अलग-अलग परिस्थितियो में महिलाओं को रेप का शिकार होते दिखाया गया है। इस वीडियो को गागा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।