घरेलू और प्राकृतिक उपचार

दांत में कीड़ा लगने कि समस्या से हैं परेशान तो ये आसान से उपाय आपके आ सकते हैं काम

दातों में अक्सर कैविटी की समस्या बनी ही रहती है,ऐसे में यदि आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये आसान से उपाय आपके काम आ सकते हैं।

नई दिल्लीJan 13, 2022 / 08:21 pm

Neelam Chouhan

home remedies for cavity

दांतों में कीड़े लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं,लेकिन वहीं कभी-कभी ये बहुत ही ज्यादा दर्दनाक भी नहीं होते हैं,दातों में कीड़े लगने के पीछे भी कई कारण हो सकते हैं जैसे कि सही से न ब्रश न करने के कारण,खाना दांतों में फसें रह जाने के कारण, यदि आप इसे फॉलो नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे दातों में सड़न की समस्या उत्पन्न होना शुरू हो जाती है,इसलिए आज हम आपको बताएंगें कि यदि आप भी दांतों में कीड़े लगने कि समस्या से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।
हल्दी का सेवन
हल्दी की बात करें तो इसका सेवन सेहत को कितने फायदे पहुंचाता है ये बात तो आप जानते ही होंगें वहीं यदि आपके दांतों में कैविटी की समस्या रहती है तो भी हल्दी का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है, प्रभावित जगह पर आप हल्दी के साथ सरसों के तेल को मिला के लगा लें, इससे दातों में कैविटी की समस्या दूर हो जाएगी,वहीं ये आपके दांतों को भी स्वस्थ बना के रखने में असरदार साबित होता है।
आंवला
आंवला विटामिन सी की मात्रा से भरपूर होता है,इसके सेवन से शरीर में से बैक्टीरियल इन्फेक्शन की संभावना भी दूर होती जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि यदि आप दातों में कीड़े लगने कि समस्या से परेशान हैं तो आवलें का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, वहीं ये दांतों की मजबूती को बरकरार रखने में भी सहायक होता है।
लहसुन का सेवन
लहसुन की बात करें तो इसके सेवन से कैविटी की समस्या कम होने में बहुत ही ज्यादा कारगर साबित होता है,इसलिए यदि आप दांतों में कीड़े लगने कि समस्या से परेशान रहते हैं तो लहसुन का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है,वहीं यदि दांतों में कीड़े लगने के साथ-साथ दर्द भी बना रहता है तो आप प्रभावित जगह में भुना हुआ लहसुन भी रख सकते हैं,ये दांतों में कैविटी की समस्या को दूर करने में असरदार साबित होता है।
मुलेठी का सेवन
मुलेठी की बात करें तो इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है,वहीं मुलेठी दांतों में कैविटी की समस्या को दूर करने में भी असरदार साबित होती है, यदि आप दांतों में कैविटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो मुलेठी के सेवन से कैविटी की समस्या को दूर किया जा सकता है, वहीं आप इसके पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं,इसके रोजाना इस्तेमाल से कैविटी की समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है।

Home / Health / Home And Natural Remedies / दांत में कीड़ा लगने कि समस्या से हैं परेशान तो ये आसान से उपाय आपके आ सकते हैं काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.