scriptVomiting Home Remedies: उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय, तत्काल मिलेगा आराम | Home remedies to get relief from vomiting | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Vomiting Home Remedies: उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय, तत्काल मिलेगा आराम

Vomiting Home Remedies: बदलते मौसम और गलत खानपान की वजह से उल्टी आना आम बात है। उल्टी आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे अनपच होना, मोशन सिकनेस, प्रेगनेन्सी, फूड प्वॉजनिंग। लेकिन कुछ घरेलू उपाय अपनाकर आप उल्टी की समस्या से तुरंत राहत पा सकते है।
 

May 27, 2022 / 07:32 pm

Roshni Jaiswal

पुदीना उल्टी को रोकने के लिए पुदीना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीना उल्टी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए उल्टी को रोकने के लिए आप पुदीने की कुछ ताजा पत्तियां लें और उसका रस निकाल लें। एक चम्‍मच पुदीने के रस में एक चम्‍मच नींबू का रस डालें और थोड़ा-सा शहद डालकर पिएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

Home remedies to get relief from vomiting

Vomiting Home Remedies: उल्टी आना एक आम बात होती है। कई बार मौसम की बदलाव या गलत खानपान की वजह से उल्टी आने लगती है। अक्सर कई लोगों को सफर के दौरान उल्टी आने लगी है। उल्टी अन्य शारीरिक बदलावों के साथ आती है जो हमें कमजोर और बीमार महसूस कराती है। जब भी शरीर में कुछ खराब और इन्फेक्टेड खाना जाता है तो बॉडी उन चीजों को उल्टी के रूप में बाहर निकाल देती है। लेकिन कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय आजमाकर हम उल्टी आने की समस्या से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में
 
उल्टी से तुरंत राहत पाने के घरेलू उपाय

1. अदरक और नींबू
उल्टी को रोकने के लिए अदरक और नींबू का सेवन करना फायदेमंद माना होता है। क्योंकि अदरक में एंटी-एमिटिक गुण होता है, जो पाचन-तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इसलिए उल्टी को रोकने के लिए आप अदरक और नींबू के रस बराबर मात्रा में लें और पानी के साथ पिएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: शारीरिक कमजोरी दूर करने से लेकर दिमाग को तेज बनाने में फायदेमंद होता है, चिलगोजा
2. नींबू का रस
उल्टी को रोकने के लिए नींबू के रस का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना होता है। क्योंकि नींबू में विटामिन्स और प्रोटीन उल्टी रोकने में मदद कर सकते हैं। इसलिए उल्टी को रोकने के लिए आप एक एक गिलास पानी में नींबू को निचोड़कर उसे पिएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
3. लौंग
उल्टी को रोकने के लिए लौंग का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौंग उल्टी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए उल्टी को रोकने के लिए आप कुछ देर मुंह में लौंग के कुछ टुकड़ों को रखें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
4. पुदीना
उल्टी को रोकने के लिए पुदीना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पुदीना उल्टी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसलिए उल्टी को रोकने के लिए आप पुदीने की कुछ ताजा पत्तियां लें और उसका रस निकाल लें। एक चम्‍मच पुदीने के रस में एक चम्‍मच नींबू का रस डालें और थोड़ा-सा शहद डालकर पिएं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। ‘पत्रिका’ इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

 

Home / Health / Home And Natural Remedies / Vomiting Home Remedies: उल्टी से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय, तत्काल मिलेगा आराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो