scriptस र्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पाक: हल्दी, लहसुन, बादाम, मूसली, खजूर, गोंद और मेथी असरदार | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

स र्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पाक: हल्दी, लहसुन, बादाम, मूसली, खजूर, गोंद और मेथी असरदार

माना जाता है कि सर्दियों का मौसम सेहत बढ़ाने वाला होता है, इस मौसम में न सिर्फ प्रकृति औेषधीय फल, फूल और जड़ी बूटियों का तोहफा देती है, बल्कि हमारे शरीर का पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है, तभी तो कहा जाता है कि सर्दियों में जितना गुणकारी भोजन करेंगे, पूरे साल उतने ही स्वस्थ रहेंगे। सर्दियों में विभिन्न तरह के पाक बेहद लाभदायक रहते हैं, आइए जानते हैं इनके फायदे।

Dec 09, 2023 / 03:42 pm

Jaya Sharma

हड्डियों की सेहत सुधारता है
1/7

हल्दी पाक : हल्दी का उपयोग हमेशा से मसाले या फिर सब्जी के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन इसका पाक भी बेहद फायदेमंद होता है। यह न सिर्फ सर्दीं से बचाता है, बल्कि हड्डियों की सेहत भी सुधारता है।

स्वास्थ्य के लिए लहसुन बे​हद फायदेमंद रहता है
2/7

लहसुन पाक : स्वास्थ्य के लिए लहसुन बेहद फायदेमंद रहता है। सर्दियों में इसके सेवन से श्वास संबंधी विकारों से बचा जा सकता है। आयुर्वेद में लहसुन पाक का सेवन एक औषधि के रूप में किया जा सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल में फायदा मिलता है। साथ ही डायबिटीज, दमा, कैंसर औैर गठिया में भी इससे आराम मिलता है।

बादाम पाक से शरीर मजबूती मिलती है
3/7

बादाम पाक : बादाम पाक से शरीर मजबूती मिलती है, थकान दूर होती है। वहीं मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। त्वचा, आंखों और ब्रेन के लिए बादाम पाक बेहद फायदेमंद होता है।

 मूसली पाक में अन्य प्राकृतिक औषधियां मिलाई जाती है
4/7

मूसली पाक: सर्दियों में मूसली पाक बेहद फायदेमंद रहता है। मूसली पाक में अन्य प्राकृतिक औषधियां मिलाई जाती है। इससे यौन स्वास्थ्य में फायदा मिलता है। शरीर में मजबूती मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

सर्दियों में आप खजूर को पाक की तरह खा सकते हैं, इससे त्वचा में भी सुधार आता है
5/7

खजूर पाक: खजूर में पोटैशियम होता है, जो भोजन पचाने में सहायक होते है। इससे वजन बढ़ता है और हड्डिया मजबूत होती है। सर्दियों में आप खजूर को पाक की तरह खा सकते हैं, इससे त्वचा में भी सुधार आता है।

गोंद खाने से शरीर में गर्माहट आती
6/7

गोंद पाक: सर्दियों में गोंद खाने से शरीर में गर्माहट आती है। साथ ही जोड़ों के दर्द और अर्थराइटिस में बहुत फायदेमंद है। आप लड्डू के अलावा पाक की तरह भी इसे खा सकते हैं, इसमें अन्य गुणकारी चीजें भी मिलाई जाती है।

मेथी से बने पाक का सेवन फायदेमंद होता है
7/7

मेथी पाक : मेथी में मौजूद आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और जिंक, विटामिन सी जैसे गुण इसे बहुत उपयोगी बनाते हैं। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो इसकी उपयोगिता को और भी बढ़ा देते हैं। मेथी से बने पाक का सेवन फायदेमंद होता है।

Hindi News / Photo Gallery / Health / Home And Natural Remedies / स र्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले पाक: हल्दी, लहसुन, बादाम, मूसली, खजूर, गोंद और मेथी असरदार

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.