गैजेट

Xiaomi Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 की पहली सेल आज, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

ग्राहक इन टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। साथ ही इन दोनों टीवी को कंपनी की वेबसाइट Mi.com से भी खरीदा जा सकता है।

नई दिल्लीJan 15, 2019 / 11:25 am

Vishal Upadhayay

Xiaomi Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 की पहली सेल आज, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपने दो टीवी Mi TV 4X Pro 55 और TV 4A Pro 43 को पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया है। कंपनी की इन दोनों टीवी को आज पहली बास सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इन टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। साथ ही इन दोनों टीवी को कंपनी की वेबसाइट Mi.com से भी खरीदा जा सकता है।
Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 कीमत और ऑफर्स

भारत में 4X Pro 55 इंच टीवी को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, 4A Pro 43 इंच टीवी को 22,999 रुपये में पेश किया गया है। ग्राहक इन डिवाइस को Mi.com, Mi Home और Flipkart से खरीद सकते हैं। इस सेल में मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 1,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा अगर ग्राहक एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 5% का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Mi TV 4X Pro 55 को 6,667 रुपये और Mi TV 4A Pro 43 को 3,834 रुपये महीने की ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 फीचर्स

Mi TV 4X Pro 55 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट पैनल (48400×2160) p4K HDR पैनल के साथ दिया गया है। इसमें मटैलिक ग्रे फिनिश और सुपर नैरो बेजल्स दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसके ख़ास फीचर्स की बात करें तो इसमें एआई-ओरिएंटेड वॉयस रिकॉग्निशन और दो 20W स्पीकर शामिल हैं।
Mi TV 4A Pro 43 इंच डिस्प्ले का रेज्यूलेशन(1920×1080) फुल एचडी पैनल है जिसमें 60MHz रिफ्रेश रेट के साथ वाइड-व्यूइंग ऐंगल दिया गया है। इसमें भी 20W स्पीकर दिए गए हैं। यह टीवी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एमलॉजिक चिपसेट, पैचवॉल, ब्लूटूथ और गूगल वॉयस सर्च का ऑप्शन दिया गया है। इस टीवी में मल्टिपल कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी दिए गए हैं।

Home / Gadgets / Xiaomi Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 की पहली सेल आज, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.