कुरकुरे और चिप्स दिलाने के बहाने 6 वर्षीय बालिका से सामूहिक बलात्कार
Published: Sep 15, 2022 05:07:36 pm
गांव के ही 2 किशोरों ने दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
एसपी ने किया घटना स्थल का निरीक्षण।


girl gang rape,girl gang rape
बैतूल। कुरकुरे और चिप्स दिलाने के बहाने एक 6 वर्षीय बालिका से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। गांव के ही दो किशोर ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों किशोर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल का एसपी ने गुरुवार को निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 6 वर्षीय बालिका बुधवार शाम को अपनी मां के साथ हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। पानी भरने के बाद मां घर चली गई। बालिका डिब्बों में पानी भर रही थी। मां ने बच्ची को चलने के लिए कहा,लेकिन वह रुक गई और डिब्बों में पानी भरने को खेल करने लगी। इस दौरान गांव के ही दो किशोर (१५ और १६ वर्ष)हैंडपम्प पर पहुंचे। उन्होंने बालिका को कुरकुरे और चिप्स दिलाने के साथ ही अपनी दादी के पास खेत पहुंचाने का बहाना किया। इससे बालिका उनके साथ चली गई। दोनों किशोर बालिका को अपने साथ पास में ही जंगल में लेकर गए। बालिका के साथ दोनों किशोरों ने बलात्कार किया। इसके बाद उसे गांव लेकर आ रहे थे। इस दौरान बालिका की दादी ने दोनों किशोरों को देख लिया। इससे किशोर बालिका को छोडक़र फरार हो गए। बालिका के परिजनों ने थाने में जाकर देर रात इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। रात में ही बालिका का मेडिकल किया गया। दोनों किशोर आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार सुबह एसपी सिमाला प्रसाद ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीडि़त और परिजनों से चर्चा की। आरोपियों का अतिक्रमण भी हटाया। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि गांव के ही 2 किशोरों ने 6 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना की है। दोनों आरोपी उसे कुरकुरे और चिप्स दिलाने के बहाने ले गए थे। आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।