scriptधनुवालों के बनेंगे सभी काम, मिथुन राशिवालों पर भी मेहरबान रहेंगे बृहस्पति देव | 19 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2021 | Patrika News

धनुवालों के बनेंगे सभी काम, मिथुन राशिवालों पर भी मेहरबान रहेंगे बृहस्पति देव

Published: Aug 18, 2021 03:21:41 pm

Submitted by:

deepak deewan

19 अगस्त 2021 को क्या कहते हैं आपके ग्रह
 

19 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2021

19 August 2021 Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2021

19 अगस्त 2021 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और बृहस्पतिवार यानि गुरुवार का दिन है। आज दामोदर द्वादशी पर्व है, जोकि विष्णुजी की उपासना का दिन है। चंद्रमा आज दिनभर धनु राशि में भ्रमण करेगा। ज्योतिषाचार्य व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के मुताबिक आज प्रीति योग बन रहा है जोकि अधिकांश राशियों के लिए शुभ साबित होगा। आइये जानते हैं कि 19 अगस्त 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?
Aries Daily Horoscope 19 August 2021 आज का मेष राशिफल
मेष : अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।
Taurus Daily Horoscope 19 August 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ : कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
Gemini Daily Horoscope 19 August 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन : व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
Cancer Daily Horoscope 19 August 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क: आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।
Leo Daily Horoscope 19 August 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह: बिना सोचे समझे कुछ न करें ।आप की बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि सम्भव है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।
Virgo Daily Horoscope 19 August 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या: स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नही है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे।सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें।
Libra Daily Horoscope 19 August 2021 आज का तुला राशिफल
तुला: परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
Scorpio Daily Horoscope 19 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक: कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।
Sagittarius Daily Horoscope 19 August 2021 आज का धनु राशिफल
धनु : कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वे काम आज सम्भव हैं। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।
Capricorn Daily Horoscope 19 August 2021 आज का मकर राशिफल
मकर: कुसंगति से बचे। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।
Aquarius Daily Horoscope 19 August 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ: आप के किये वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।
Pisces Daily Horoscope 19 August 2021 आज का मीन राशिफल
मीन : सन्तान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमन्द व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका पैसा मिलेगा। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो