राशिफल

2 June 2022 Rashifal And Panchang: आज रंभा तृतीया पर मेष राशि वालों को मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें अपना राशिफल

Panchang And Rashifal 2 June 2022: आज गुरुवार के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो देर रात्रि 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रंभा तृतीया व्रत भी है।

Jun 01, 2022 / 05:03 pm

Tanya Paliwal

2 June 2022 Rashifal And Panchang: आज रंभा तृतीया पर मेष राशि वालों को मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें अपना राशिफल

2 June 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज गुरुवार का पूरा राशिफल और पंचांग।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार और ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है जो आज देर रात्रि 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज रंभा तृतीया का व्रत भी रखा जाएगा। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र आज शाम 04 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

राहुकाल
दिल्ली- दोपहर 02:03 pm से 03:47 pm तक
मुंबई- दोपहर 02:16 pm से 03:55 pm तक
चंडीगढ़- दोपहर 02:06 pm से 03:51 pm तक
लखनऊ- दोपहर 01:47 pm से 03:30 pm तक
भोपाल- दोपहर 01:59 pm से 03:40 तक
कोलकाता- दोपहर 01:15 pm से 02:56 pm तक
अहमदाबाद- दोपहर 02:18 pm से 03:59 pm तक
चेन्नई- दोपहर 01:43 pm से 03:19 pm तक

 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि-
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ होने वाला है। परिवारिक कलह को जीवनसाथी के सहयोग से दूर करने में सफल रहेंगे। रात का समय अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे।

वृष राशि- आज के दिन मन में संतोष बना रहेगा। जीवनसाथी को काम में तरक्की मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। नए समझौते से पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे।

मिथुन राशि- आज के दिन आप पर काम का अतिरिक्त भार आ सकता है। मन में किसी कीमती वस्तु के खोने का डर लगा रहेगा। संतान को अपने शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि- संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। संपत्ति प्राप्ति के योग बनते नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि- आज के दिन मिलेजुले फल प्राप्त होंगे। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर अपने बॉस से बातचीत करते समय मधुर वाणी का इस्तेमाल करें।

कन्या राशि- अपनी मां से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें तभी लाभ होगा। धन लाभ होने के साथ ही शुभ काम में खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि- आसपास का माहौल सही रहेगा। आज धन प्राप्ति से मन खुश होगा। किसी पास अथवा दूर की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि- आज के दिन सेहत परेशान कर सकती है। कुछ पुराने रोग उभर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की समस्या को गुरुजन से बातचीत करके हल करने की कोशिश करें।

धनु राशि- आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज किसी सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बाहर के खानपान से परहेज बेहतर होगा।

मकर राशि- आज आर्थिक और पारिवारिक सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आज घर में कोई पहले से तनाव चल रहा हो तो वह भी खत्म हो जाएगा। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। दफ्तर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- आज अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से निराशा हो सकती है।

मीन राशि- किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान बन सकता है। दांपत्य जीवन में चीजें पहले से बेहतर होंगी। जरूरतमंदों की सेवा का मौका हाथ से ना जाने दें।

यह भी पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: ईमानदार व्यक्ति की पहचान होती है कान के बीच में तिल होना, जानें कान की इन जगहों पर तिल का क्या है मतलब

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / 2 June 2022 Rashifal And Panchang: आज रंभा तृतीया पर मेष राशि वालों को मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, जानें अपना राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.