राशिफल

3 June 2022 Rashifal And Panchang: आज विनायक चतुर्थी पर वृष समेत इन राशि वालों को मिलेंगे आय के नए स्रोत, जानें अपना राशिफल

Panchang And Rashifal 3 June 2022: आज शुक्रवार के दिन ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो देर रात्रि 01 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज विनायक चतुर्थी व्रत भी है।

नई दिल्लीJun 02, 2022 / 05:22 pm

Tanya Paliwal

3 June 2022 Rashifal And Panchang: आज विनायक चतुर्थी पर वृष समेत इन राशि वालों को मिलेंगे आय के नए स्रोत, जानें अपना राशिफल

3 June 2022 Horoscope And Panchang: जानिए आज शुक्रवार का पूरा राशिफल और पंचांग।

आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang)
हिंदू पंचांग के अनुसार आज शुक्रवार और ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। जो शुक्रवार के दिन सुबह 10 बजकर 56 मिनट से प्रारंभ होकर देर रात्रि 01 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज विनायक चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग बन रहा है। पुनर्वसु नक्षत्र शाम 07 बजकर 01 मिनट तक है। वहीं राहुकाल का समय सुबह 10:35 से दोपहर 12:18 तक रहेगा।

 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि-
आज के दिन अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। पेशेवर जीवन में परिस्थितियां आपके काबू में होंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को लाभ होगा।

वृष राशि- आज के दिन कोई शुभ समाचार मिल सकता है आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। समाज में तालमेल और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन राशि- आज के दिन मिथुन राशि वालों को कार्यस्थल पर उन्नति मिलने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। वित्तीय लेन-देन में सावधानी रखें।

कर्क राशि- बुद्धि का विकास होगा। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक छात्रों को सफलता मिलेगी। सिंगल लोगों को के जीवन में किसी का आगमन हो सकता है। रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि- अपने निवेश और भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं को हर किसी से साझा ना करें। परिवार के कुछ लोग आपकी चिड़चड़ाहट का कारण बन सकते हैं लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें।

कन्या राशि- काम में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। मन में प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि- आज का दिन आपको काम करने में मजा आएगा। अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे तो आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी का काम में सहयोग प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि- जमीन-जायदाद में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मकर राशि- किसी नए व्यवसाय में निवेश से लाभ संभव है। दफ्तर में अपने पुराने अनुभव से काम पूर्ण करने में सफल रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में पड़ने से दूर रहें।

कुंभ राशि- किसी लाभकारी परियोजना में पैसा लगा सकते हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। ऐसा कोई कार्य ना करें जिसका हर्जाना भविष्य में भरना पड़े।

मीन राशि- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आसानी से काम पूरे होंगे। वहीं किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने पर लोगों से प्रशंसा मिलेगी।

यह भी पढ़ें

लाल किताब उपाय: कुंडली का शुक्र बनाता है व्यक्ति को धनवान, शुक्रवार के दिन उपायों से करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न

 

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / 3 June 2022 Rashifal And Panchang: आज विनायक चतुर्थी पर वृष समेत इन राशि वालों को मिलेंगे आय के नए स्रोत, जानें अपना राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.