scriptAaj Ka Ank Jyotish: आज गुड़-धनिया से इस अंक वाले लोगों का खुलेगा किस्मत का ताला | Aaj Ka Ank Jyotish: daily numerology horoscope 11 november rashifal | Patrika News

Aaj Ka Ank Jyotish: आज गुड़-धनिया से इस अंक वाले लोगों का खुलेगा किस्मत का ताला

Published: Nov 10, 2019 04:55:33 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

आज गुड़-धनिया से इस अंक वाले लोगों का खुलेगा किस्मत का ताला

ank jyotish

अंकज्योतिष 10 जून 2019: आज इन 5 अंक वाले जातकों को कोई बड़ी खुशी मिलेगी

अंक 01: नौकरी में ईमानदारी से काम करने के एवज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको कंधों पर आ जाएगी। घरेलू मामलों में आपके रूख के चलते अधिक ध्यान रखना होगा। अनुकूलता के लिए गुड़-धनिये का सेवन कर के घर से निकलें।

अंक 02: अपने द्वारा अनजाने में हुई किसी बड़ी गलती को सुधारने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। वाहन व परिवहन से संबंधित कार्यों में रूकावटें दूर होने के योग बनते हैं। अनुकूलता के लिए गणेश जी को श्वेत पुष्प की माला चढ़ाएं।

अंक 03: व्यक्तिगत समस्याओं में आपके धैर्य की परीक्षा होगी। भोग विलासिता में रहकर जीने की आदत धन का अत्याधिक नुकसान करवा सकती है। दूर जगह की यात्रा टल सकती है। अनुकूलता के लिए नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

अंक 04: भोजन में रूचिगत वस्तुएं शामिल करने के साथ पौष्टिक चीजों को भी शामिल करें। शिक्षा के क्षेत्र में असफलता को पूर्ण न मानते हुए दोबारा पूरे मनोयोग से जुटना होगा। अनुकूलता के लिए दिये गए दान को गुप्त रखें।

अंक 05: कार्यालय में अपने कनिष्ठों द्वारा चल रहे षड्यंत्र को दबाने में बेहद धीरज से काम लेना होगा। व्यसनों में हुए खर्च के कारण तन, मन व धन तीनों से काफी सजग रहना होगा। अनुकूलता के लिए पक्षियों का कलरव सुनकर भोजन ग्रहण करें।

अंक 06: भाइयों के साथ बिगड़े व्यापारिक संबंध सुधारने के लिए अपनी सोच में व्यापक परिवर्तन करना होगा व भावनात्मकता लाना जरूरी होगा। अंधविश्वासी बनने की कोशिश न करें। अनुकूलता के लिए हरे रंग के उपयोग से बचकर रहें।

अंक 07: भावी योजना को पूरा करने में शारीरिक श्रम के साथ ही मानसिक श्रम की भी जरूरत रहेगी। बड़ी गाड़ियों मे चालक की भूमिका निभाने में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। अनुकूलता के लिए स्वयं के पुराने वस्त्र का त्याग करें।

अंक 08: कार्यस्थल पर असहयोग के कारण दिये गए कार्य समय पर पूरे करने में परेशानी आएगी। घर की सुविधाओं पर हैसियत से अधिक खर्च होने से परेशानी अनुभव होगी। अनुकूलता के लिए प्रातःकाल किसी भी धार्मिक पुस्तक का पठन करें।

अंक 09: कर्ज को कम करने के प्रयास सार्थक होंगे। तालमेल से व्यक्तिगत कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। कार्यस्थल पर काम के बोझ के कारण पारिवारिक जीवन बहुत हद तक प्रभावित होगा। अनुकूलता के लिए बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो