script

Horoscope Today 04 January 2022 कर्क राशि वालों को आज न्याय मिलने का योग

Published: Jan 03, 2022 01:10:42 pm

Submitted by:

deepak deewan

cancer horoscope today 04 January 2022 कर्क राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?
 

kark.jpg

ज्योतिष में राशिचक्र की चौथी राशि है कर्क। आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज कर्क का राशिफल क्या कहता है?

कर्क राशि:-व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। वाहन पर खर्च होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा। अस्वस्थता रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम है। किसी बड़ी तकलीफ से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। नए लोगों के साथ जान पहचान बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सकारात्मक बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास को तुरंत फल प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति के साथ नए से हुई जान पहचान आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज सामाजिक रूप से विशेष मान-सम्मान मिलेगा।
वित्त- आज किसी के साथ अपनी कोई भी आर्थिक योजना शेयर ना करें, अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है।
करियर- रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। करियर में काम से संबंधित बातों में फोकस बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।आज लाइफ पार्टनर की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज लव पार्टनर का आप के प्रति बढ़ता प्रेम देखकर मन को समाधान प्राप्ति होगी।

स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का शुभ अंक – 1
अनुकूल सलाह— हनुमानजी के दर्शन पूजन करें. हो सके तो हनुमान चालीसा का पाठ करें

ट्रेंडिंग वीडियो