Today's cancer Horoscope कर्क राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal
Published: April 06, 2022 04:08:22 pm
राशिचक्र की चौथी राशि कर्क है। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। कर्क राशि के जातकों के स्वभाव को ज्योतिष में कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील माना जाता है। ये संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही बहुत कल्पनाशील भी होते हैं। चलिए जानते है आज के दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?
कर्क दैनिक राशिफल Cancer Daily Horoscope -लम्बे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। आवास निवास से जुड़ी समस्या का निदान होगा। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। ससुराल पक्ष से भी सम्मान मिलता दिख रहा है। आज परिवार में कोई विशेष आयोजन हो सकता है. धार्मिक स्थल पर सपरिवार यात्रा कर सकते हैं. संतान के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा पर आज का दिन संतान को कोई कष्ट भी दे सकता है. स्वास्थ्य संबंधी समस्या आए तो जरा भी लापरवाही न करें.
वित्त— आज आपको कुछ ऐसा खर्चा ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा, जिसमें आपका धन भी अधिक व्यय होगा।
करियर— आज आप के कार्यालय या व्यवसाय स्थल का वातावरण आपके अनुकूल होगा, जिसके आपको भरपूर लाभ उठाने होंगे। आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास करेंगे।
दांपत्य व प्रेम— आज लव या लाइफ पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। यह कानूनी वाद विवाद बन सकता है।
स्वास्थ्य— आज सेहत ठीकठाक बनी रहेगी.
आज का शुभ अंक— 1
शुभ रंग— लाइट ब्लू
अनुकूल सलाह— आज हनुमानजी की पूजा अवश्य करें, लाभ होगा. विष्णुजी की पूजा विधिविधान से करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें