08 जून राशिफल : तुला राशि के जातक व्यर्थ की चिंता ना करें आज निवेश-नौकरी में होगा जबरदस्त लाभ
आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष: कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किये गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती हे। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।
वृषभ: कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मनबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।
मिथुन: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अपने समय का इंतजार करें। सब्र का फल मीठा होता है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।
कर्क : आप की उन्नति में शत्रु कष्ट दे सकते हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव हो सकता है। दैनिक कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ संभव है।
सिंह : पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे। तनाव तथा पीड़ा संभव है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कन्या : आज की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें।
तुला : निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे। कारोबार से संबंधित लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
वृश्चिक : बहनों से विवाद की स्थिती बन रही है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि में लाभ होगा।
धनु : आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें, हानि हो सकती है।
मकर : कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अत: आज का दिन शुभ रहेगा।
कुंभ : संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु आपसे परास्त होंगे। आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें।
मीन : अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय संबंध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Horoscope News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi