आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार कार्य की व्यस्तता में परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, समय निकाल कर निजी जीवन पर ध्यान दें, माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। दूसरों के कार्यों में दखल देना बंद करें, यात्रा संभव है।
अपने व्यवहार को नम्र करें, वाणी पर नियंत्रण रखें। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी, जमीन जायदाद के मामलों में अपने पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं, सतर्क रहें। पिता के अधूरे कार्य पूरे करेंगे।
पुराने विवादों से निजात मिलेगी, अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर मशीनरी की खराबी कार्यों को बाधित कर सकती है, आर्थिक लाभ के योग हैं।
कर्क राशि वालों का दिन बुधवार को व्यस्ततापूर्ण रहेगा। संतान के परिणय से संबंधित रूकावट दूर होगी, नौकरी में तबादले के साथ पदोन्नति होगी। मेहमानों का आगमन आनंद प्रदान करेगा, खर्च बढ़ेगा।
बिना बात के क्रोध कर रहे हैं, स्थिति को समझें फिर निर्णय लें। भूलवश हुई गलती का भुगतान करना होगा, दोस्तों की मदद करनी होगी। घर की साज सज्जा पर खर्च होगा।
नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी, जीवनसाथी की भावना की कद्र करें। संतान की उन्नति से विरोधी परास्त होंगे। व्यवसाय विस्तार में आर्थिक मदद सहायक होगी। अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।
अपने काम के साथ-साथ निजी शौक को भी पूरा करें। संतान के करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी, कारोबार में मन न लगने से स्थिति बिगड़ सकती है। ध्यान देने की जरूरत है।
हिम्मत न हारे और आगे बढ़ें, समय आपका भी आएगा। मन में चीजों को लेकर कई विचार आएंगे, आजीविका में वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में कमी आएगी।
बिना सोचे-समझें, कार्य को करने से बचें। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। मनोरंजन के कार्यों में दिन बीतेगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है।
मानसिक तनाव हावी रहेगा, आप सब के लिए सोचते हैं पर आपका कोई ध्यान नहीं रखता। अपनों से स्नेह की कमी सी लगेगी। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
अपने व्यवहार को सुधारें, निजी स्वार्थ के लिए दूसरों का नुकसान न करें। माता-पिता के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा, समय रहते बिगड़े संबंधों को सुधारें। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा, विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। मानसिक तनाव रहेगा, पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। वाहन सुख संभव है।
Updated on:
11 Jun 2024 09:10 pm
Published on:
11 Jun 2024 09:06 pm