scriptAaj Ka Rashifal 13 June: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को गुरुवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 13 June 2024 daily horoscope thursday 3 zodiac signs including Aries, Taurus will get monetary benefits know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 June: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को गुरुवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 13 June: गुरुवार दैनिक राशिफल का संकेत है कि 13 जून 2024 को मेष, वृषभ समेत 3 राशि को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी राशिवाले भी जानें अपना भविष्य (daily horoscope Thursday)

भोपालJun 12, 2024 / 05:37 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 13 June 2024

आज का राशिफल 13 जून 2024 गुरुवार

आज का राशिफल मेष राशि 13 जून 2024

व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

  आज का राशिफल वृषभ राशि 13 जून 2024

पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

आज का राशिफल मिथुन राशि 13 जून 2024

आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope और Weekly horoscope पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज का राशिफल कर्क राशि 13 जून 2024

अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटना आदि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

आज का राशिफल सिंह राशि 13 जून 2024

गुरुवार का दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

आज का राशिफल कन्या राशि 13 जून 2024

अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आपको सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

आज का राशिफल तुला राशि 13 जून 2024

दिन की शुरुआत में रूक-रूक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 13 जून 2024

संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
ये भी पढ़ेंः देश के धार्मिक स्थलों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आज का राशिफल धनु राशि 13 जून 2024

जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

आज का राशिफल मकर राशि 13 जून 2024

संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि 13 जून 2024

दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे ।

आज का राशिफल मीन राशि 13 जून 2024

कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। दिखावा कम और काम ज्यादा करें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 13 June: मेष, वृषभ समेत 3 राशियों को गुरुवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो