scriptTodays Horoscope 14 April 2022 वृषभ- आज प्राप्त हो सकती है मनोवांछित सफलता, जरूर करें प्रयास | Aaj Ka Rashifal 14 April 2022 | Patrika News

Todays Horoscope 14 April 2022 वृषभ- आज प्राप्त हो सकती है मनोवांछित सफलता, जरूर करें प्रयास

Published: Apr 13, 2022 05:15:15 pm

Submitted by:

deepak deewan

Today’s taurus Horoscope वृषभ राशि aaj ka Rashifal

taurus.jpg

वृषभ राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?

वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope- राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ है। वृषभ राशि के कारक ग्रह शुक्र हैं। वृषभ राशि के जातकों को को ज्योतिष में शांत स्वभाव वाला माना जाता है। ये अपनी वाणी और कला के चलते लोगों के बीच में विख्यात होते है। चलिए जानते हैं आज के दिन वृषभ का राशिफल क्या कहता है?
वृषभ राशि: समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है। आज के दिन आपको संतोष और शांति से लोगों से अपने काम निकालने होंगे। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। संतान से संबंधित श्रेष्ठ सुख प्राप्त होने के आज प्रबल योग बने हुए हैं. पुत्र या पुत्री के कैरियर संबंधी प्रयास जरूर करें, कामयाबी मिलने की संभावना आज बहुत ज्यादा है.
वित्त— रात्रि का समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक खर्च भी हो सकता है।
करियर— राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। आपकी नौकरी में आज आप को पद व प्रतिष्ठा मिलने की बहुत संभावना है। बिजनेस में सबकुछ ठीकठाक चलता रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी या लवमेट आज आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा, जिससे मन में प्रेम का भाव बना रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं।
हेल्थ— संक्रामक बीमारी का कहर लगातार ज्यादा होता जा रहा है, इसलिए सावधानी बरतें।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— पर्पल
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी की पूजा करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो