script

Todays Horoscope 14 April 2022 कन्या- आज मनोबल में वृद्धि होगी पर राज किसी को न बताएं

Published: Apr 13, 2022 05:51:12 pm

Submitted by:

deepak deewan

Today’s virgo Horoscope कन्या राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह? aaj ka Rashifal
 

virgo_1.jpg

कन्या राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?

कन्या दैनिक राशिफल Virgo Daily Horoscope- ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की छठी राशि कन्या के जातक सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। कन्या राशि के कारक ग्रह बुध हैं। इनकी वाणी अच्छी होती है. इसके साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। चलिए जानते हैं आज कन्या का राशिफल क्या कहता है?
कन्या राशि: दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी। आज आपकी कीर्ति भी बढ़ेगी। दिनभर धर्म-कर्म के कार्य करते रहेंगे. संतान को कुछ उपलब्धि पाते देख आज मन में खुशी होगी। आज संतान को कोई कष्ट भी हो सकता है, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आए तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें.
वित्त— आज आप किसी सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं.
करियर— रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आपको सफलता प्राप्त होगी। दोपहर के समय करियर से संबंधित किसी कानूनी वाद विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। दांपत्य व प्रेम— आज आप अपने कार्यकाल में किसी विपरीत लिंगी की अतिरिक्त सहायता कर सकते हैं। लाइफ या लव पार्टनर का सपोर्ट मिलता रहेगा.
हेल्थ— श्वांस के मरीज संभलकर रहें, कोई दिक्कत आ सकती है.
लकी नंबर— 8
लकी कलर— ब्लू
अनुकूल सलाह— आज विष्णुजी की विधिविधान से पूजा करें. सुख प्राप्त करने के लिए संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.

ट्रेंडिंग वीडियो