script

Rashifal 14 October 2021 कर्क, मकर वालों को धनलाभ के योग, जानिए आपके लिए क्या सौगात लाईं मां सिद्धिदात्री

Published: Oct 13, 2021 03:32:34 pm

Submitted by:

deepak deewan

Daily Rashifal 14 October 2021 Dainik Rashifal 14 October 2021 Aaj Ki Astrology

 

Aaj Ka Rashifal 14 October 2021 Horoscope 14 October 2021

Aaj Ka Rashifal 14 October 2021 Horoscope 14 October 2021

14 October 2021 को गुरुवार का दिन है। आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की नवमी तिथि है यानि आज नवरात्रि संपन्न हो रही है। आज माता सिद्धिदात्री की पूजा—अर्चना का दिन है. चन्द्रमा आज मकर राशि में संचार करेगा. आज का दिन ज्यादातर लोगों के लिए शुभ फलदायक साबित होगा. आइए जानते हैं कि उज्जैन के ज्योतिषी व पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार 14 October 2021 का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा-

Aries Daily Horoscope 14 October 2021 आज का मेष राशिफल
मेष:- आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत हैं। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है।सम्पत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

Taurus Daily Horoscope 14 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
वृषभ:- अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाये रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेंगे। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

siddhidatri2.jpeg
Gemini Daily Horoscope 14 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
मिथुन:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलो में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें।
Cancer Daily Horoscope 14 October 2021 आज का कर्क राशिफल
कर्क:- आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनते हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।कॅरियर में बदलाव आयेगा।
Leo Daily Horoscope 14 October 2021 आज का सिंह राशिफल
सिंह:- आज किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।
Virgo Daily Horoscope 14 October 2021 आज का कन्या राशिफल
कन्या:- समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापार बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।
Libra Daily Horoscope 14 October 2021 आज का तुला राशिफल
तुला:- सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाये लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।
sidhi.jpg

Scorpio Daily Horoscope 14 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक:- आपकी मेहनत और व्यवहारकुशलता से यश तथा लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

Sagittarius Daily Horoscope 14 October 2021 आज का धनु राशिफल
धनु:- लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

Capricorn Daily Horoscope 14 October 2021 आज का मकर राशिफल
मकर:- सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

Aquarius Daily Horoscope 14 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
कुम्भ:- परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आप के कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा. संयम से काम लें। आज मौन ही लाभदायक होगा।

Pisces Daily Horoscope 14 October 2021 आज का मीन राशिफल
मीन:- समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है आज पुराने रोग उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।धैर्य आवश्यक है।

ट्रेंडिंग वीडियो