scriptनवरात्रि के पहले दिन बना मृत्यु योग, इन बातों का जरूर ध्यान रखें | Aaj ka rashifal | Patrika News

नवरात्रि के पहले दिन बना मृत्यु योग, इन बातों का जरूर ध्यान रखें

Published: Oct 16, 2016 01:34:00 pm

आज नवरात्रि के पहले दिन मृत्यु योग बन रहा है, ऐसे में आज सभी राशियों को संभल कर रहना होगा

rashifal

rashifal

आज नवरात्रि के पहले दिन मृत्यु योग बन रहा है। यह योग पूरे दिन रहेगा, ऐसे में आज सभी राशियों को संभल कर रहना होगा अन्यथा कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। आप भी जानिए आज आपका भविष्य कैसा रहेगा-

ये भी पढ़ेः नवरात्रि के ये टोटके बदल देंगे आपकी किस्मत

ये भी पढ़ेः दीपावली की रात को किए जाते हैं ये 11 अचूक टोने-टोटके


मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दिन की शुरुआत भक्तिमय माहोल से होगी। संतान के कॅरियर में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार में नई योजनाओं का श्रीगणेश होगा। संगीत के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण बीतेगा।। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ेः अगर सुबह दिखें ये चीजें तो समझिए करोड़पति बनने वाले हैं आप

ये भी पढ़ेः क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म से जुड़ी इन 10 मान्यताओं और रीति-रिवाजों के बारे में

मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
समय का सदुपयोग करे। नौकरी में किए प्रयत्नों का पूरा फल आपको मिलेगा। आत्मीयजनों के सहयोग से वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी। नई कार्ययोजना फलीभूत होंगी।

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक धन मिलने के योग हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा।

ये भी पढ़ेः रातोंरात किस्मत बदल देते हैं रावण संहिता के ये 10 तांत्रिक उपाय

ये भी पढ़ेः एक रुपया भी खर्च नहीं होगा और घर में आने लगेगी दिन-दूनी, रात-चौगुनी लक्ष्मी

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
समय उपयुक्त है। परिजनों से स्थाई संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में गती आएगी। अपने निजी संबंधों की ओर ध्यान देना आवश्यक है। खर्च में कमी करें। वाद-विवाद को टालें।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। परिजनों के साथ किसी देव स्थान का भ्रमण करेंगे। व्यवहारकुशलता से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। संतान की तरफ से चिंता बढ़ेगी।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
अपने काम करने के तरीकों को आधुनिक करें। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे। प्रयास करने पर रुका पैसा प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ेः भविष्यपुराण की 9 बातें, अब आप भी जान सकते हैं किसी का स्वभाव, भविष्य

ये भी पढ़ेः शरीर में भूत लगने पर करते हैं पीडित ऐसा, इन उपायों से बचाएं

वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक स्थिति सुधरेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। समय का दुरुपयोग नहीं करें। प्रेम प्रसंग में मन व्याकुल रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यापार में सफलता मिलने की उम्मीद कम है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके हित में होगा। क्रोध त्यागें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी।

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
दिन शुभ है। जिस चीज का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आज मिल सकती है। अपनों के विशेष कार्य के लिए की गई भागदौड़ लाभदायी एवं सार्थक सिद्ध होगी। व्यापार का क्षेत्र विस्तृत होगा। पारिवारिक सदस्यों से विवाद की स्थिति बनेगी।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके रहन-सहन और कार्य करने के तरीकों से लोग आप से जुडऩा पसंद करेंगे। आज नौकरी में महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा ।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)
दूसरे के भरोसे न रहें। आपका काम आप ही को करना है । भागीदारी के व्यापार-व्यवसाय में सावधानी बरतें। मन मुटाव होगा। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। किसी अपने की कटु बातों को सहन करना पड़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो