script

आज इन 4 राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ, बाकी रखें धैर्य

Published: Nov 23, 2016 10:10:00 am

आज ग्रहों की शुभ युति के चलते किसी राशि को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा वरन सभी के लिए समय ठीक रहेगा

horoscope janmkundali

horoscope janmkundali

आज ग्रहों की शुभ युति के चलते किसी राशि को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा वरन सभी के लिए समय ठीक रहेगा।

कर्क – आज मानसिक दृढ़ता से निर्णय लेकर काम करें। राजनीति में परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। क्रोध ईर्ष्या की अधिकता रहेगी।
 
सिंह – आज भेंट, उपहार मिलेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और व्यवहार दुरस्त करें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक बनी रहेगी। नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी।
 
कन्या – कोई चौंकाने वाली खबर सुनने को मिलेगी। बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें। धर्म ग्रन्थ के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेः ऐसे करें भैरव की पूजा तो हर काम में मिलेगी तुरंत सफलता

ये भी पढ़ेः आज है कालभैरव अष्टमी, पूजा से पूर्ण होंगी सभी मनोकामनाएं

मेष –
अपने हुनर से सभी को अचंभित करेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वर्तमान समय अनुकूल है, उसका सदुपयोग करें। सामाजिक यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष – आपके व्यवहार से संबंधियों से दूरियां बढ़ेंगी। संतान की उन्नति के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। अनुकूलता के कारण मन प्रसन्न रहेगा।
 
मिथुन – कार्यस्थल पर व्यर्थ भ्रम में न पड़कर स्व-विवेक से काम करें तो सफलता संभव है। आपके पराक्रम के प्रति निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा। निजी खर्च बढ़ेंगे। पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

तुला – आज किया हुआ आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलाएगी। दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी।
 
ये भी पढ़ेः इस लिए हिंदू धर्म में वर्जित है औरतों का नारियल फोड़ना

ये भी पढ़ेः बड़ों के चरण छूने से होते हैं ये फायदे

वृश्चिक –
अनजाने में हुई गलती से मन दुखी होगा। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव की आशंका।
 
धनु – दिन व्यस्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान दें। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। समय का दुरुपयोग न करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। अध्ययन में रुचि कम होगी।

मकर – आपकी मेहनत से आय में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में तबादले के साथ पदोन्नति के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। झूठ बोलने से बचें।

ये भी पढ़ेः इन 10 में से कोई भी एक उपाय करें, शनिदेव देंगे सुख, सौभाग्य, समृद्धि का वरदान

ये भी पढ़ेः वेनिला आइस्क्रीम से दूर होता है मोटापा, पुरुषों को मिलती है जबरदस्त ताकत

कुंभ –
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपनी बुद्धिमानी से स्थिति अनुकूल बना लेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।
 
मीन – आपके सामाजिक कार्यों से कीर्ति एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो