scriptAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, दूर होगी कारोबार की बाधा | Aaj Ka Rashifal 17 march Friday Rashifal | Patrika News

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन, दूर होगी कारोबार की बाधा

Published: Mar 16, 2023 04:10:05 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

आज का दिन आपका कैसा रहेगा, यह सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब है आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 17 march) में, जिसे हम पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर। इस दैनिक राशिफल (Daily Rashifal) में किस क्षेत्र में आपको राहत मिलेगी और कहां परेशानियां हो सकती हैं इसका इशारा किया गया है। इसलिए पढ़ें आज का राशिफल(Aaj Ka Rashifal)।

rashifal.jpg

दैनिक राशिफल

मेष : आज का राशिफल 17 मार्च के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि के जातकों के लिए किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनने की संभावना है। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल हो सकते हैं। वाहन और मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखने की जरूरत है। परिजनों से विवाद से बचें। शुक्रवार राशिफल कहता है कि आज के दिन नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें तो उन्नति होगी।

वृषभ: वृषभ राशिफल के अनुसार इस राशि के जातक को समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को देने की जरूरत है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

मिथुन : शुक्रवार राशिफल के अनुसार आज के दिन मुथुन राशि के जातक परिवार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। आज के दिन बड़ा लाभ हो सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म कार्य में लगाएं तो जीवन अच्छा होगा।
ये भी पढ़ेंः Rudraksh Remedies: क्रूर ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करता है रुद्राक्ष, जानें कैसे करें असली रुद्राक्ष की पहचान

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8h4k02
कर्क : कर्क राशिफल के अनुसार शुक्रवार को कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें वर्ना उलझ सकते हैं। आज आपको पार्टी-पिकनिक का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा।

सिंहः सिंह राशिफल के अनुसार दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवारजनो के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें, आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।
कन्या : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। आज के दिन किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। 17 मार्च को न्याय पक्ष मजबूत होगा।

तुला: शुक्रवार राशिफल के अनुसार तुला राशि के लोग आज के दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें, आज आपको धनलाभ हो सकता है। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। आज के दिन संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृश्चिक : आज के दिन वृश्चिक राशिव वालों के लिए सम्पत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।
ये भी पढ़ेंः Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचनी एकादशी के दिन बन रहे दुर्लभ शुभ योग, व्रत से मिलेगा कई गुना अधिक फल

धनु : धनु राशिफल के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरुआत में आपका स्वभाव गर्म रह सकता है। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकर : अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के साथ अपने व्यबहार पर भी ध्यान दें, सितारे इशारा कर रहे हैं कि कई लोग आप से नाराज हैं। आज के दिन रूका हुआ धन प्रयास करने पर मिल सकता है। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। तबादला हो सकता है जो चिंताजनक रहेगा।

कुम्भ : पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार 17 मार्च को परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।

मीन : मीन राशि के जातकों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
0:00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो