scriptAaj Ka Rashifal: आज इन लोगों के बुलंद हैं सितारे, किस्मत खुलने से होगा धन लाभ | aaj ka rashifal 19 march horoscope today prediction | Patrika News

Aaj Ka Rashifal: आज इन लोगों के बुलंद हैं सितारे, किस्मत खुलने से होगा धन लाभ

Published: Mar 18, 2023 06:09:06 pm

Submitted by:

Pravin Pandey

आज का दिन आपका कैस बीतेगा यह सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब है आज का राशिफल (aaj ka rashifal ) में, जिसे पेश कर रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। इस दैनिक राशिफल (Daily rashifal) में सितारों की स्थिति के आधार पर रविवार को घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया गया है। पढ़ें आज का राशिफल..

aaj_ka_rashifal.jpg

Daily rashifal

मेष: आज का राशिफल मेष के अनुसार 19 मार्च को मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा होगी। नए व्यावसायिक अनुबंध लाभकारी होगे। पं. चदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि रविवार को मेष राशि के जातक सभी के लिए सुलभ रहें और नम्र भी।
वृषभः वृषभ राशिफल के अनुसार 19 मार्च को वृषभ राशि के ऐसे लोग जो कार्यस्थल पर रहेंगे, उन्हें तनाव का सामना करना पड़ सकता है, आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। बुरे कामों का बुरा नतीजा होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

मिथुनः aaj ka rashifal 19 march के अनुसार मिथुन राशि के जातक को रविवार को अपने फिजूलखर्च को रोकने की जरूरत है। इस दिन आपके रूके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ का योग बन रहा है। हालांकि नौकरी में विघ्न आ सकता है। नए कारोबार में संभल कर और सतर्कता से काम करें। पारिवारिक विवाद संभव है।
कर्कः आज के दिन कर्क राशि के जातक को जीवन साथी की चिंता रहेगी। भाग्योदय के योग बन रहे हैं, पं. चंदन श्याम नारायण की सलाह है कि जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें तो सफलता मिलेगी। साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।

सिंहः रूक रूक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। सिंह राशि वालों का आज वाहन पर खर्च होगा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।
ये भी पढ़ेंः Ravi Pradosh Vrat: सिद्धि योग में होगी रवि प्रदोष पूजा, जानिए क्या होगा इसका फल

कन्याः कन्या राशि के जातक आज पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। अस्वस्थता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। आज व्यय वृद्धि की आशंका है। सितारों की स्थिति ऐसी है कि तनाव रहेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। नेत्र पीड़ा संभव है।
तुलाः कारोबार में नई तकनिक पर खर्च बढ़ेगा। आप के सामने बहुत सारी व्यावसायिक विकल्प हैं, निर्णय आप को लेना है। आज कान सम्बंधित रोग उभर सकता है। कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा।
वृश्चिकः आज फिज़ूल सोचना बंद करने की जरूरत है। व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हैं। भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें।

धनुः धनु राशि के लोगों का आज प्रोफेशन बदलने का मन होगा मनचाही सफलता न मिलने से तनाव में रहेगे। मित्रों से मतभेद संभव है। पढ़ाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
ये भी पढ़ेंः Ravi Pradosh Vrat 2023: जानिए रवि प्रदोष व्रत की महिमा, इस दिन न करें यह काम

मकरः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि आज आपके पास कार्य की अधिकता रहेगी। लेकिन आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज सम्बंधित मामले हल होंगे। नए लोगो से मुलाकत होगी।
कुम्भः मानसिक शांति का आभास होगा। विवाह में आ रही रूकावट दूर होगी। धर्म में रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक रीति रिवाजो को नजरअंदाज न करें। यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। 19 मार्च को कुंभ राशि के जातकों का खर्च बढ़ सकता है।
मीनः आज के दिन ऋण चुकाने में आपको सहयोग प्राप्त हो सकता है। किसी बड़े व्यावसायिक लाभ का अंदेशा है। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद होगा । आंख सम्बंधित तकलीफ हो सकती है, सावधानी पूर्ण कार्य करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो