script

Horoscope 20 January 2022 तुला राशि वालों की हो सकती है यात्रा

Published: Jan 19, 2022 02:34:17 pm

Submitted by:

deepak deewan

libra horoscope today 20 January 2022 तुला राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?
 

tula.jpg

,

आज तुला का राशिफल- ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र की सातवीं राशि तुला है। आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज तुला का राशिफल क्या कहता है?

तुला राशि-कई दिनों से रुके कार्यों में आज गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते हैं. अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों में सक्रियता आएगी। विद्यार्थियों को पठन पाठन में रुचि बढ़ेगी एवं सफलता मिलेगी। घरेलू वातावरण सुखमय एवं शांतिमय तरीके से व्यतीत होगा।पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में जातक सक्षम होगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क का सामना करना जातक को पड़ सकता है। इसलिए सावधानी बनाये रखें। संतान पक्ष से सुख एवं उन्नति का योग बनेगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। कार्य व्यापार में उत्तरोत्तर उन्नतिशील स्थितियाँ बनी रहेगीं।छोटी-छोटी बातों को लेकर दबाव या तनाव का योग बनेगा। सोच-समझकर कार्यों को आगे बढ़ायें।
वित्त— आर्थिक कामों में कुछ रुकावटें आने से आप परेशान रहेंगे।
करियर— आज व्यवसाय में अपने सहयोगियों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्राइवेट नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी या तरक्की मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर या लाइफ पार्टनर से खुशनुमा संबंध बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- सेहत से संबंधित किसी भी परेशानी को आज नजरअंदाज ना करें।
आज का भाग्यांक 7
आज का शुभ रंग लाइट ब्लू
अनुकूल सलाह— विष्णुजी की पूजा करें. विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें

ट्रेंडिंग वीडियो