Horoscope 20 January 2022 आज मीन राशि वालों के कार्यो में आएगी गति
pisces horoscope today 20 January 2022 मीन राशि के ग्रहों का आज के लिए संकेत?
Published: January 19, 2022 03:21:12 pm
मीन राशि राशिचक्र की आखिरी यानि बारहवीं राशि है. आइए जानते हैं ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज मीन राशिवालों का राशिफल कैसा है— मीन राशि-कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, नुकसान हो सकता है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है। संतान से थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन प्राप्ति में कठिनाई या कष्ट का योग है इसलिए सावधानी से कार्य करें। कार्य सावधानीपूर्वक करें। आकस्मिक घटनाओं-दुर्घटनाओं का योग बन सकता है। रोजी-रोजगार के क्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद थोड़ा लाभ का योग है। घरेलू प्रपंच के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। मन अशांत हो सकता है। जातक के उत्साह में भी कमी आयेगी लेकिन किसानों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। खेतीबारी में लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से दिन थोड़ा बाधायुक्त है। बाजार में सोच-समझकर ही पैसा लगायें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट केस संबंधी किसी मामले में विजय मिलेगी। संतान के कैरियर को लेकर और अधिक गंभीरता लाने की जरूरत है।
वित्त— आर्थिक मामले में इस समय भाग्य आपको सहयोग कर रहा है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना से आय हो सकती है।
करियर- बिजनेस में समय जरा भी व्यर्थ न करें, आज अपने काम पर पूरा ध्यान दें। ऑफिस का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से आज उचित समन्वय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के सपोर्ट से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- थकान के कारण कुछ परेशानी महसूस होगी।
आज का भाग्यांक 3
आज का शुभ रंग क्रीम
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए विष्णुजी की पूजा करें

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
