scriptHoroscope Today 23 December: मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें कैसा रहेगा दिन | Aaj ka rashifal 23 December: Capricorn people horoscope today | Patrika News

Horoscope Today 23 December: मकर राशि वालों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, जानें कैसा रहेगा दिन

Published: Dec 22, 2022 05:17:06 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

शुक्रवार 23 दिसंबर का राशिफल बताता है कि अमावस्या मकर राशि वालों के लिए शुभ है। इस राशि के व्यक्तियों को आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के लोगों का समय कैसे बीतेगा, यह जानने के लिए पढ़ें Horoscope Today (आज का राशिफल) ।

rashifal_today_new.jpg

आज का राशिफल

भोपाल. शुक्रवार 23 दिसंबर को अमावस्या है। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर हम लाए हैं 23 दिसंबर का राशिफल तो आइये जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Horoscope Today )।
पं. व्यास बताते हैं कि शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लोगों के लिए काफी शुभ है, खासतौर से मकर राशि के लोगों के लिए। जानिए अन्य राशियों के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।
तुलाः शुक्रवार 23 दिसंबर को तुला राशि के लोगों के लिए अपनी प्रतिभा को दिखाने का समय है। किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे। हालांकि घर परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहने की आशंका है। अपने निजी कार्यों में दूसरे की राय लेने से बचें, क्योंकि इससे भावनात्मक ठेस पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ेंः

वृश्चिक राशिः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है। इसलिए इस राशि के जातकों को अपनी आदतों को बदलने की जरूरत है, वर्ना कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है। अपने कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहने की आशंका है। अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा। हालांकि विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनुः इस राशि के जातक को शुक्रवार को अपनी जिम्मेदारी से विमुख होने से बचना चाहिए। आप चीजों को नजरंदाज करने से बचें, किसी भी बात पर समय पर प्रतिक्रिया करें। संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में बदलाव का मन है लेकिन इच्छा में पूरी होने में देर लगेगी।

मकरः इस राशि के जातक के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने की संभावना है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, संतान के स्वास्थ में सुधार होने की संभावना है। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आजीविका के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ेंः


कुम्भः पं. व्यास के मुताबिक दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से हो सकती है। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं, खर्च की अधिकता रहेगी। हालांकि वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है, आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। इसी में भलाई है।

मीनः इस राशि के जातक आज के दिन अपने उद्धेश्य को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि आज के दिन अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, संभल कर कार्य करें। मकान दुकान पर खर्च होने की संभावना है। दोस्तों की मदद मिलने से कोई बड़ा काम होने का योग बन रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो