कर्क राशि- दिन व्यस्तता भरा रहेगा. कई जरूरी कार्य पूरे होंगे. सामाजिक कार्य में धन खर्च होगा. संतान के विवाह में हो रहा विलंब व्याकुलता में वृद्धि कर सकता है. आध्यात्म में रुचि में वृद्धि होगी. आज सामाजिक रूप से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। संतान को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है. पुत्री की शादी संबंधी चर्चा सामने आ सकती है, कोई प्रस्ताव आ सकता है.
वित्त- आज किसी के साथ अपनी कोई भी आर्थिक योजना शेयर ना करें, अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है।
करियर- रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। प्राइवेट नौकरी वालों को कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। लाइफ पार्टनर की वजह से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का शुभ अंक - 1
अनुकूल सलाह— बृहस्पति देव के बीज मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सह गुरुवै नम: का कम से कम एक माला जाप करें. संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें.