scriptLibra horoscope 26 November 2021 तुला राशि वालों के लिए बिजनेस में लाभ का दिन | Aaj Ka Rashifal 26 November 2021 | Patrika News

Libra horoscope 26 November 2021 तुला राशि वालों के लिए बिजनेस में लाभ का दिन

Published: Nov 26, 2021 09:18:46 am

Submitted by:

deepak deewan

Aaj Ka Rashifal 26 November 2021 तुला राशि

tula.jpg

,

पारिवारिक जीवन को सुखी करने के आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। फिलहाल आपको व्यक्तिगत बातों में भले ही अस्थिरता नजर आ रही हो, लेकिन ये ठोस साबित होंगी. संतान से संबंध कुछ खराब हो सकते हैं पर उनके हितों का पूरा ध्यान रखना होगा.
वित्त— पैसों से संबंधित बातों की तरफ अधिक ध्यान देने की वजह से कुछ रिश्तों पर आप नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
करियर : बिजनेस में क्लाइंट या कस्टमर्स के साथ ठीक से संवाद और रिलेशनशिप बनाने की कोशिश को बढ़ाना होगा। प्राइवेट जॉब में आपके द्वारा किए गए ओवरटाइम या काम से संबंधित बात की प्रगति की वजह से आपको बड़ी रकम प्राप्त हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन में सबकुछ सामान्य चलता रहेगा. लव रिलेशनशिप में जरूरत से अधिक व्यक्तिगत बातों के बारे में अभी चर्चा ना करें।
हेल्थ : आज खासतौर पर महिलाओं को अपनी सेहत की ओर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लकी कलर : सुनहरा
लकी नंबर : 3
अनुकूल सलाह— कन्याओं को साबूदाना की खीर खिलाएं, धन प्राप्ति में आनेवाली बाधाएं दूर होंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो