script

राशिफल 4 सितंबर 2022: इन राशि वालों को आज मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान

locationनई दिल्लीPublished: Sep 03, 2022 04:53:01 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

4 September 2022 Horoscope: आज कुंभ राशि वालों के व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। तो आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

aaj ka rashifal, 4 september 2022 rashifal, today horoscope in hindi, horoscope 4 september 2022, daily love horoscope, money and career horoscope, business horoscope today, sunday rashifal in hindi,

राशिफल 4 सितंबर 2022: इन राशि वालों को आज मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान

Rashifal 4 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं सभी राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशि: आज के दिन व्यापार में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। वस्त्र और आभूषण मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। धन निवेश के काम में तेजी आएगी।

वृष राशि: अपने माता पिता के साथ तालमेल बनाए रखें। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज चोट लगने की संभावना है। किसी अजनबी से सावधान रहें। व्यवसायिक योजनाएं सफल होंगी।

मिथुन राशि: आज मिथुन राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। दूसरों की मदद करने में सक्षम होंगे।

कर्क राशि: आज अपने प्रेमी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है। पति-पत्नी के जीवन में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि: आज के दिन अधूरे कामों को करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। खर्चों पर काबू करने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

कन्या राशि: आज के दिन व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आमदनी बढ़ाने के अवसर खोजेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी। कोई काम बीच में अटक सकता है।

तुला राशि: किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यवसायियों को लाभ होगा। मन में सकारात्मक विचार रखने की कोशिश करें। कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए शुभ है।

वृश्चिक राशि: पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार वृद्धि के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। दूसरों की बातों को समझने का प्रयास करें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी।

मकर राशि: अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि: आज कुंभ राशि वालों के व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव सकते हैं। धैर्य और साहस से काम लें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। जीवनसाथी की बातों को समझने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि: आज सेहत का खास ख्याल रखें। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों की यात्रा फलदायक हो सकती है। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा।

यह भी पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर 2022: इन राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा ये सप्ताह

ट्रेंडिंग वीडियो