
Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: आज का राशिफल शनिवार 7 दिसंबर 2024
Aaj Ka Rashifal 7 December 2024: दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि 7 दिसंबर को मेष, वृषभ समेत 7 राशि के लोगों पर सितारे मेहरबान हैं। इनको भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक वृद्धि होगी। पं. चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में जानें शनिवार का अपना भाग्य (today horoscope)
आज का राशिफल मेष राशि 7 दिसंबर के अनुसार शनिवार का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा। बिजनेस में बदलाव को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, यात्रा संभव है।
आज का राशिफल वृषभ राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर का दिन शुभ रहेगा। सोचे कार्य समय पर होंगे, नौकरी में चल रही परेशानी का समाधान होगा। छात्रों को पसंदीदा विषय पढ़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें वर्ना बने काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी में तबादले के योग बनेंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज का राशिफल कर्क राशि 7 दिसंबर शनिवार के अनुसार अपने मिले दायित्वों को अच्छी तरीके से पूरा करेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता से बिगड़े काम बना लेंगे। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, परिजनों के साथ समय व्यतीत होगा।
दैनिक राशिफल सिंह राशि शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को सुख साधनों में वृद्धि होगी। व्यापारिक नई योजनाएं सफल रहेंगी। आवश्यक कार्य के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिजनों में वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार 7 दिसंबर को निजी जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।
दैनिक राशिफल तुला राशि शनिवार के अनुसार पूर्व में दिया उधार पैसा मिलने से कार्य पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और रूके कार्य पूरे होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। संतान की चिंता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशिफल शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी। शारीरिक पीड़ा के चलते जरूरी कार्य देरी से पूरे होंगे। नौकरी में चल रही अनबन बड़ा रूप ले सकती है। आर्थिक निवेश के लिए समय शुभ है।
शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार धार्मिक आयोजनों में रूचि बढ़ेगी, कोर्ट कचहरी के कार्य अनुकूल होंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते तनाव बढ़ेगा, लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।
शनिवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 7 दिसंबर को आलस्य की अधिकता से उन्नति में अवरोध होगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलने से जरूरी कार्य पूरे होंगे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे, सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में सफलता के योग हैं।
कुंभ राशिफल शनिवार के अनुसार 7 दिसंबर को झूठ बोलने से बचें, दूसरों के निजी मामलों में दखल देना बंद करें वर्ना नुकसान होगा। आर्थिक मंदी के कारण तनाव बढ़ेगा, वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं। व्यापार मध्यम रहेगा।
आज का मीन राशिफल के अनुसार सोचे कार्य समय पर होंगे, स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी परिजन के व्यवहार से दुखी होंगे, शेयर मार्केट के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
Updated on:
07 Dec 2024 06:04 pm
Published on:
06 Dec 2024 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
