scriptआज बना गजकेसरी योग, इन चार राशियों की लग सकती है लॉटरी, बाकी को भी होगा लाभ | aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

आज बना गजकेसरी योग, इन चार राशियों की लग सकती है लॉटरी, बाकी को भी होगा लाभ

Published: Dec 21, 2016 09:45:00 am

आज बुधवार को गजकेसरी तथा सौभाग्य नामक दो अति शुभ योग बन रहे हैं

aaj ka rashifal horoscope kundali

aaj ka rashifal horoscope kundali

आज बुधवार को गजकेसरी तथा सौभाग्य नामक दो अति शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों के चलते लोगों को आज प्रणय संबंधों तथा पैसे के मामलों में फायदा होगा। मेष, मिथुन, सिंह तथा कन्या को आज विशेष फायदा होगा।

ये भी पढ़ेः शनि की साढ़ेसाती और दशा में करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

ये भी पढ़ेः अपने नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भाग्य

मेष –
व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

वृषभ – धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

मिथुन – कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

कर्क – बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ेः अब ज्योतिषी के पास जाने की जरूरत नहीं, ऐसे सीखें खुद कुंडली देखना

ये भी पढ़ेः इन 10 में से कोई भी एक उपाय करें, शनिदेव देंगे सुख, सौभाग्य, समृद्धि का वरदान

सिंह –
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कन्या – आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

तुला – कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

वृश्चिक – जीवन बहुत छोटा है, समय रहते अपनी गलतियां सुधार ले। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

ये भी पढ़ेः करोड़पति को कंगाल कर देती है ये चीजें, भूल कर भी न रखें पर्स में

ये भी पढ़ेः 8 आसान घरेलू नुस्खे, जिनसे सर्दियों में भी आप दिखेंगी हॉट, सुंदर और ब्यूटीफुल

ये भी पढ़ेः 7 रामबाण टोटके जो पांच मिनट में असर दिखाते हैं, खर्चा एक रुपया नहीं होता

धनु –
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी की सेवा से लाभ होगा।

मकर – पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढे़गा। वाहन सुख संभव है।

कुम्भ – समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मीन – किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। अकारण विवाद हो सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो