scriptशुक्र ने किया राशि परिवर्तन, सभी राशियों के भाग्य में होगा जबरदस्त उतार-चढ़ाव | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, सभी राशियों के भाग्य में होगा जबरदस्त उतार-चढ़ाव

Published: Dec 29, 2016 08:55:00 am

शुक्र ग्रह ने भी राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ में प्रवेश कर लिया है, साथ ही  धाता नामक शुभ योग भी बन रहा है

aaj ka rashifal daily horoscope in hindi kundali

aaj ka rashifal daily horoscope in hindi kundali

आज गुरुवार को मूल नक्षत्र होने से ध्रूम नाम का अशुभ योग बन रहा है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लगने से धाता नामक शुभ योग भी बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र ग्रह ने भी राशि परिवर्तन कर मकर से कुंभ में प्रवेश कर लिया है। इसके चलते आज सभी राशियों के भाग्य में भारी उतार-चढ़ाव रहेगा।

ये भी पढ़ेः शनि की साढ़ेसाती और दशा में करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

ये भी पढ़ेः हर इच्छा पूरी करने के लिए ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा

मेष –
मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। अपने आपसी संबंधों से नाखुश रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में लाभ की आशा प्रबल होगी। कार्यस्थल पर आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा।

वृष – आपकी बुरी आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। पारिवारिक समस्या आपके स्वविवेक से हल होगी।

मिथुन – कार्यसिद्धि से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है इसलिए स्वभाव में सामान्य रहें। घर में किसी से विवाद होगा।

कर्क – दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लेने से लाभ होगा। निराशा हावी रहेगी। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध बढ़ेगा। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेः गीताजी के इस उपाय से आती है जीवन में सुख, शांति और समृद्धि

ये भी पढ़ेः इसलिए होता है पूजा में मौली, तिलक, नारियल और कपूर का प्रयोग

सिंह –
अपने आगामी कार्यक्रमों के बारे में आप सतर्क रहें। मकान-दुकान की समस्या रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक निवेश लाभदायक साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखें।

कन्या – नौकरी में रुका धन मिलने की उम्मीद है। मन के अनुकूल वातावरण मिलने से कामकाज में मन लगेगा। रुके कार्यों को पूरा करने में दूसरों की मदद मिलेगी।

तुला – अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में बोलचाल में संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी पर आलस त्यागना होगा। जरूरतो को पूरा करने के लिए कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी।

ये भी पढ़ेः इस किताब को घर में रखने से हो जाती है मौत

ये भी पढ़ेः स्वामी विवेकानंद की इन बातों को अपनाने से आप भी बन जाएंगे करोड़पति और सफल

ये भी पढ़ेः गणेशजी इस तरह बने थे धन-संपत्ति के दाता, कहानी सुन कर आप भी चौंक उठेंगे

वृश्चिक –
नौकरी में समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ेगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

धनु – कार्यक्षेत्र में भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पुराने रुके कार्य पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मकर – व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक और अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रिश्तों में आई दूरी अब कम होगी।

कुंभ – परिवजनों के प्रति व्यवहार सुधारें। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक एवं राजनीतिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। समय पर निर्णय लें।

मीन – आपके फैसले से सहकर्मी नाखुश होंगे। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। खान-पान पर संयम रखें। आर्थिक कार्य में प्रगति होगी। अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए काम करें।


ट्रेंडिंग वीडियो