scriptआज बना गजकेसरी नामक शुभ योग, इन चार राशियों की बदलेगी किस्मत | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

आज बना गजकेसरी नामक शुभ योग, इन चार राशियों की बदलेगी किस्मत

Published: Jan 04, 2017 08:37:00 am

आज बुधवार को गुरु-चन्द्रमा की युति से गजकेसरी नामक योग बन रहा है

horoscope kundali

horoscope kundali

आज बुधवार को गुरु-चन्द्रमा की युति से गजकेसरी नामक योग बन रहा है। इस योग के चलते आज मेष, वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को विशेष लाभ होने के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ेः अगर कोई पीछे से टोके या छींकें तो करें ये टोटके, बन जाएंगे सारे काम

ये भी पढ़ेः एक कटोरी पानी से बदल जाएगी किस्मत, इस बात का ध्यान रखें

मेष –
नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। अपने कर्तव्यों और कर्म के प्रति धैर्य, संयम रखकर काम करें। व्यापार में लाभदायक सौदे होने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। आज किसी को उधार पैसे न दें।

वृष – अपने फैसले खुद लें, दूसरों पर आश्रित न रहें। व्यापार, नौकरी के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राज्यपक्ष मजबूत होगा। कार्यसिद्धि होने से लाभ एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन – दिन की उपयोगिता समझें। समय पर काम करना सीखें। पारिवारिक समस्याओं से तनाव बढ़ सकता है। कार्य के प्रति लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कार्य में आशातीत सफलता मिलने के योग है। रुका पैसा मिलेगा।

ये भी पढ़ेः अगर सुबह दिखें ये चीजें तो समझिए करोड़पति बनने वाले हैं आप

ये भी पढ़ेः रातोंरात किस्मत बदल देते हैं रावण संहिता के ये 10 तांत्रिक उपाय

कर्क –
अनजाने में हुई गलती से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। परिवार की समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी है। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। गणेशजी की आराधना आपके लिए लाभदायक रहेगी।

सिंह – आपकी आदतों से स्वजन परेशान रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बढऩे से निवेश एवं बचत में वृद्धि होगी। दोस्तों का साथ उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या – आपकी कार्यकुशलता से व्यवसाय में उन्नति होगी। आज उपहार और शुभ संदेश प्राप्त होंगे। क्रोध पर संयम रखें। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। वाहनसुख मिलेगा। पिता से मन मुटाव हो सकता है।

तुला – अपने काम करने के तरीकों को बदलें न कि काम को बदलें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ लाभदायक रहेगा। खर्चों में कमी आवश्यक है। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। साहस, पराक्रम बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेः बुधवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा, तुरंत पूरी होगी हर मनोकामना

ये भी पढ़ेः लाइफ में सब कुछ ठीक न चल रहा हो तो करें बजरंग बाण का पाठ

वृश्चिक –
आपकी अधिक बोलने के आदतों के कारण बने काम बिगड़ सकते हैं। समाज में नए परिचय फायदेमंद होंगे। संतान से खटपट हो सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु –
आपकी नासमझी से परिजन दुखी होंगे। जानते हुए भी गलत निर्णय लेना आपके लिए ठीक नहीं है। व्यापार क्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। नए दोस्त बनेंगे।

मकर – आपके कार्यों से परिवार में आपकी अहमियत बढ़ेगी। किसी की आलोचना, नकल न करें। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए समय परिश्रम युक्त है।

कुंभ – आज रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। नौकरी में पदोन्नति व स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। प्रशासन से संबंधित कार्य पूरे होंगे।

मीन – लंबे समय के बाद प्रियजनों के साथ समय व्यतीत होगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भाइयों से खटपट हो सकती है। सहयोगी कर्मचारियों से मदद की उमीद न रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो