scriptआज बनी शनि-चन्द्रमा की युति, इन 7 राशियों को होगा इतना बड़ा नुकसान | Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi | Patrika News

आज बनी शनि-चन्द्रमा की युति, इन 7 राशियों को होगा इतना बड़ा नुकसान

Published: Jan 08, 2017 08:38:00 am

आज शनि-चन्द्रमा की युति से षड़ाष्टक योग बन रहा है, इस योग के चलते 12 में 7 राशियों को नुकसान होगा

horoscope

horoscope

आज शनि-चन्द्रमा की युति से षड़ाष्टक योग बन रहा है। इस योग के चलते 12 में 7 राशियों को नुकसान होगा जबकि बाकी राशियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि वृषभ तथा सिंह राशि वालों को आशा से अधिक लाभ होने के भी आसार बन रहे हैं।

मेष – व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख होगा।

ये भी पढ़ेः किसी भी लड़की को वश में कर लेते हैं ये 9 अचूक टोटके, लेकिन सावधान रहें

ये भी पढ़ेः नींबू-लौंग के ये टोटके 24 घंटों में दूर करते हैं आपकी समस्या

वृषभ –
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमे संतुष्ट रहें। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्ययन में रुचि कम रहेगी।

मिथुन – दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें? असमंजस में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन सम्भव।

कर्क – सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान-दुकान बदलने के योग हैं। अध्यात्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

सिंह – व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

ये भी पढ़ेः बारह पताशे और मोरपंख दिलाते हैं कालसर्प योग और राहू से छुटकारा

ये भी पढ़ेः 8 उपाय जिनसे होता है किसी भी स्त्री-पुरुष का वशीकरण

कन्या –
कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्ट-कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

तुला – आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्योदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें। नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक – राजनीतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु – साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है। कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

ये भी पढ़ेः करें गणेशजी के इन मंत्रों का जाप, फिर देखें चमत्कार

ये भी पढ़ेः आज भी जिंदा है रावण की बहन शूर्पनखा, दिव्यदृष्टि से करती है भविष्यवाणी

मकर –
मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।

कुंभ – आपके जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की? इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

मीन – कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो