राशिफल

आज है त्रिपुष्कर योग, इन राशि वालों का होगा भला, बाकी करें ये उपाय

सिद्ध नामक शुभ योग प्रात: 6.17 तक, तदुपरान्त साध्य नामक शुभ योग है

Jul 04, 2017 / 09:26 am

सुनील शर्मा

jupiter aaj ka rashifal horoscope prediction

सिद्ध नामक शुभ योग प्रात: 6.17 तक, तदुपरान्त साध्य नामक शुभ योग है। इसके साथ ही कुमार योग नामक शुभ योग रात्रि 12.30 तक, त्रिपुष्कर नामक शुभाशुभ योग रात्रि 12.30 से अन्तरात्रि सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.27 तक, तदुपरान्त यमघंट नामक अशुभ योग है।

मेष
दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ
पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिन से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं।

सिंह
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

कन्या

लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

तुला
भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

वृश्चिक
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं।

धनु
स्वस्थ रहें मस्त रहें। आप व्यर्थ चिंता न करें। राजनीतिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। साझेदारी में सतर्क रहें। पारिवारिक समारोह में सम्मिलित होंगे।

मकर
पारिवारिक शांति बनी रहेगी। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए समय बदलाव लिए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय अनुकूल है। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। दूसरों को मौका दें।

कुम्भ
किसी भी कार्य को करने के पूर्व उस कार्य के विषय में जानकारी लें। अतिथियों का आगमन होगा। स्वयं पर विश्वास रखें और पूरी मेहनत से कार्य कर। अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आपके अनुकूल होगा।

मीन

आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। अपने परिजनों से दूरियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से मन प्रसन्न रहेगा।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज है त्रिपुष्कर योग, इन राशि वालों का होगा भला, बाकी करें ये उपाय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.