7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 6 अप्रैल 2020: मनचाही सफलता मिलने से प्रस्नन होंगे, समय अनुकूल है

Rashifal 6 अप्रैल 2020: मनचाही सफलता मिलने से प्रस्नन होंगे, समय अनुकूल है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 06, 2020

Rashifal 6 अप्रैल 2020:  मनचाही सफलता मिलने से प्रस्नन होंगे, समय अनुकूल है

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाय फिर उसे लागू करें, सफल होंगे।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकियां आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोका दे सकता है। शिव जी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: पारिवारिक माहोल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे। समय अनुकूल है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: मनचाही सफलता मिलने से प्रस्नन होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू में ज्यादा निरर्थक सोचते हैं।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नैकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अध्ययन में बेहतर सफलता के योग है। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नती के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है। सुख-सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: काम को समय पे करें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा।