राशिफल

महीने का आखिरी शनिवार, इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास

महीने के आखिरी शनिवार को अशुभ योग बनने के कारण वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन वालों के लिए शनिवार अशुभ बितेगा

Sep 24, 2016 / 04:02 pm

सुनील शर्मा

weekly horoscope in hindi

महीने के आखिरी शनिवार को अशुभ योग बनने के कारण वृष, कर्क, वृश्चिक और मीन वालों के लिए शनिवार अशुभ बितेगा। इन राशि वालों को धन हानि, विवाद, टेंशन और फालतू खर्चों के कारण परेशान होना पड़ेगा। जबकि बाकी राशियों को कुछ न कुछ अच्छा लाभ होने की संभावना है। आइए आप भी जानें आज का दिन आपका कैसा बीतेगा-

ये भी पढ़ेः आज रात को भूल कर भी न करें ये गलतियां, सब चौपट हो जाएगा

ये भी पढ़ेः रविवार को करें भैरूंजी का ये अचूक टोटका, पलक झपकते मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद


मेष – अपने विचारों को शुद्ध करें। परिजनों से व्यवहार ठीक से करें। आज व्यापार लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। लोग आपके कामों की निंदा करेंगे। नई कार्ययोजना के प्रबल योग हैं।

वृष – आज व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। कानूनी मामलों में विजय होगी। व्यापारिक स्थिति को ठीक करने में धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। मानसिक अशांति रहेगी।

मिथुन – समय का दुरुपयोग कर रहे हैं। बिना सोचे समझे किए कार्यों से आर्थिक नुकसान होगा। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पेट से सम्बंधित विकार आ सकते हैं।

कर्क – दिन की शुरुआत में जीवनसाथी मतभेद हो सकते हैं। शांति से समय व्यतीत करें। भवन के निर्माण कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। आलस्य का परित्याग करें। यात्रा योग बन रहे हैं।

सिंह –  किसी अजनबी पर विश्वास न करें, धोखा मिलेगा। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। कारोबार में योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना बनेगी। बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी।

कन्या – सकारात्मक सोच रखें। निराश न हों। समय रहते स्थिति सामान्य होगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पठन-पाठन में रुचि कम रहेगी।

तुला – संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। दोस्तों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ होगा। नई नौकरी मिलने के योग हैं। समाज में सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक –  आज पूर्व में किए रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति में आ रही बाधा समाप्त होगी। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। साझेदारी करने से पूर्व विचार करें।

धनु – निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। कार्यस्थल पर इच्छित काम पूर्ण होंगे। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों को किसी कार्यवाही का भय रहेगा।

मकर – आज नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें, लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र बना रहे हैं, सतर्क रहें। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे।

कुंभ – व्यापारिक नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। अनाज, लौह व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

मीन – अपनी वाणी से अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / महीने का आखिरी शनिवार, इन 4 राशियों के लिए रहेगा खास

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.