scriptआज बन रहा है ध्वज योग, इन राशि के लोगों की पूरी होगी हर इच्छा | Aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

आज बन रहा है ध्वज योग, इन राशि के लोगों की पूरी होगी हर इच्छा

Published: Sep 25, 2016 08:52:00 am

सितारों की यह बदली हुई स्थिति वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक सहित कई राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगी

rashifal.jpg

rashifal.jpg

आज रविवार को ध्वज नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही चन्द्रमा भी मंगल को देख रहा है। सितारों की यह बदली हुई स्थिति वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक सहित कई राशियों के लिए शुभ समाचार लाएगी।

ये भी पढ़ेः रात को बिस्तर में भूल कर भी न करें ये गलतियां, सब चौपट हो जाएगा

ये भी पढ़ेः हाथ की इन रेखाओं से पता चलता है, क्या लिखा है आपके भाग्य में

ये भी पढ़ेः हाथ की सबसे छोटी अंगुली से पता चल जाते हैं आपके बड़े से बड़े सीक्रेट भी

मेष (Aries) (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से अनबन की आशंका है। राजकीय कोप झेलना पड़ सकता है। शरीर कष्ट मिल सकता है। गृहस्थ सुख मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे।

वृषभ (Taurus) (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
दिन की शुरुआत नए संकल्प के साथ होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। कार्य की बाधा दूर होगी। विवाद से बचें।

मिथुन (Gemini) (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
दिन की शुरुआत में कई प्लान बनेंगे पर सब धरे के धरे रह जाएंगे। सोचेंगे कुछ होगा कुछ। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। नए लोगो से संपर्क बढे़गा।

ये भी पढ़ेः आप भी बनेंगे करोड़पति, अगर आपके हाथ में है ये निशान

ये भी पढ़ेः इस मंदिर में बंदर के रूप में हनुमानजी देते हैं आशीर्वाद, हर मन्नत होती है पूरी

कर्क (Cancer) (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के झंझटों में न पड़ें। कार्य स्थल पर मेहनत अधिक होगी, फल कम मिलेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी सफलता से पराक्रम बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन लाभ होगा। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रेम प्रसंग में न उलझें।

कन्या (Virgo) (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो)
आपकी विश्वसनीयता पर लोग संदेह कर सकते हैं, सतर्क रहें और खुद को सुरक्षित रखकर काम करें। अस्वस्थता रह सकती है। निवेश शुभ रहेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
आप किसी भी एक बात पर कायम नहीं रहते। अपनी आदत सुधारें और इधर की उधर करना बंद करें। अस्वस्थता रहेगी। कलह से बचें। यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः इन 5 उपायों को अपनाने से कभी असफल नहीं होंगे आप

ये भी पढ़ेः बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देते हैं ये 7 अचूक टोटके


वृश्चिक (Scorpio) (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नौकरी में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। कार्य विस्तार में परिश्रम अधिक होगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान नहीं रखने से परेशानी बढे़गी।

धनु (Sagittarius) (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
निजी जीवन में चिंता तथा तनाव रहेगा सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। संतान के कार्यों में भागदौड़ अधिक होगी। शेयर निवेश में हानि संभव है।

मकर (Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कई दिनों से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। समय पर लिए फैसले सफल होंगे।

कुंभ (Aquarius) (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा)
संतान के किए कार्यों से दुखी होंगे। व्यापारिक कार्य प्रणाली में सुधार होगा। कार्य विस्तार की नई योजना बनेगी, जो भविष्य में लाभ देगी।

मीन (Pisces) (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची)

मानसिक अस्वस्थता रहेगी। व्यापर के नए सौदे लाभ देंगे। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। विवाह कार्य की बाधा दूर होगी। बाहरी सहायता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो