scriptदूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें | Aaj ka rashifal in hindi | Patrika News

दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें

Published: Sep 14, 2017 04:16:15 am

दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Aaj Ka Muhurat,Aaj Ka Rashifal In Hindi,daily horoscope in hindi,

aaj ka rashifal patrika

मेष – समय की अल्पता रहेगी। मेहमानों का आगमन कार्य को बाधित करेगा। बहनों से संबंध कमजोर होंगे। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। कार्यसिद्धि के लिए श्रम अधिक करना होगा। शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक 9

वृषभ – पुराने विवादों से निजात मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। शुभ रंग पीला, शुभ अंक 5

मिथुन – समय रहते जरूरी कार्य पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलने से लाभ होगा। बोलचाल में संयमित रहें। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ रंग 8

कर्क – आपकी दिनचर्या में बदलाव आने की उम्मीद है। परिजनों का मार्गदर्शन मिलने से उन्नति होगी। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। शुभ रंग लाल, शुभ अंक 1

सिंह – दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास न करें। स्थिति को समझें, स्वविवेक से काम करें। माता-पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। राजनीति में बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शुभ रंग नीला, शुभ अंक 6

कन्या – कार्य की अधिकता से निजी कार्य बाधित होंगे। रुका पैसा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अधिक लोभ-लालच न करें। कामकाज में मन नहीं लगेगा। अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। शुभ रंग हरा, शुभ अंक 7

तुला – परिवार के प्रति कठोर निर्णय लेना होंगे। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। यात्रा में सावधानी रखें। शुभ रंग गुलाबी, शुभ अंक 2

वृश्चिक – अपने पद का घमंड न करें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। आपका संपर्क बढऩे से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। शुभ रंग सिंदूरी, शुभ रंग 4

धनु – आपकी मेहनत से कार्यक्षेत्र मे सफल होंगे। संतान की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। जल्दबाजी से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं और समझदारी से कार्य करें। शुभ रंग आसमानी, शुभ अंक 3

मकर – दूसरों के कार्य में अवरोध उत्पन्न न करें। नए कामों में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। शुभ रंग सफेद, शुभ अंक 5

कुम्भ – कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति में आपके कार्यों को महत्व मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण बनेगा। शुभ रंग मटमैला, शुभ अंक 3

मीन – समय रहते आप अपने जरूरी कार्यों को पूरा करें। आपकी सूझबूझ से व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। शुभ रंग भूरा, शुभ अंक 2

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो