राशिफल

आज का राशिफल – कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा।

आज व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार नहीं है।

जयपुरJan 17, 2018 / 04:47 am

शंकर शर्मा

मेष– दूसरों की नकल न करें। जैसे हैं वैसे रहें। नया वाहन खरीदने का मन होगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। आर्थिक निवेश से उन्नति के योग हैं।

 

वृषभ – नए अनुबंध आप के हित में होंगे। समाज में आपका विरोध होगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। कार्यपद्धति में बदलाव की जरूरत है।

 

मिथुन– समय का सदुपयोग करें। राजनीति के कार्यों में आप बहुत जल्द दूसरों पर विश्वास करते हैं। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। अपने किए कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। बुद्धि शुद्ध होगी।

 

कर्क– अपने कर्मचारियों पर अतिविश्वास आपको मुसीबत में डाल सकता है। साझेदारी सोच समझकर करें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ व उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा।

 

सिंह– अपने काम को पूरी ईमानदारी से पूरा करें। संतान के विवाह के लिए योग्य रिश्ता मिलेगा। लेन-देन के विषय में सतर्क रहे। व्यापारिक विवाद हो सकता है।

 

कन्या– आलस की अधिकता से काम लंबित होंगे। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। भाइयों से मन मुटाव हो सकता है।

 

तुला– अपने व्यवहार से अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। आज व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार नहीं है।

 

वृश्चिक– अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

धनु– जो लोग आपके साथ काम करते है, उन्हें ज्यादा आजादी न दें। अन्यथा आप के आपसी संबंध कमजोर होंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

 

मकर– आपको कर्ज से दूर रहना चाहिए। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा।

 

कुम्भ– पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभव। आप अपने आप को धोखा दे सकते है सतर्क रहे। व्यापार विस्तार की योजना टाले।

 

मीन– अपने व्यवहार में नर्मी लाए। दूसरों की निंदा से बचे। व्यापार में इच्छित लाभ मिलेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वयं की मेहनत से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / आज का राशिफल – कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना बन रही है। समाज में प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.