scriptAaj ka rashifal : कैसा रहेगा आज आप का दिन | aaj ka rashifal in hindi : 20 February 2018 | Patrika News
राशिफल

Aaj ka rashifal : कैसा रहेगा आज आप का दिन

आज का राशिफल : aaj ka rashifal in hindi – आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है।

जयपुरFeb 20, 2018 / 12:18 am

शंकर शर्मा

Aaj ka rashifal

मेष– निजी जीवन में किए प्रयत्नों का पूरा फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

 

वृषभ– समय-समय पर अपने किए कार्यों का अवलोकन करें। निर्माण कार्य को आर्थिक पक्ष प्रभावित करेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रयत्न करने पर रुका पैसा मिल सकता है।

 

मिथुन– अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजनों का बजट तय होगा। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा रहेगी। आज जोखिम के कामों से दूर रहना चाहिए।

 

कर्क– आज का दिन आप के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। पारिवारिक सुख-शांति कायम रखने के प्रयास करेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के योग ? हैं।

 

सिंह– सुनते सब की हैं, करते मन की है। व्यापार में उतार-चढ़ाव व्याकुलता बढ़ाएंगे। कार्यस्थल पर शांति एवं दूरदर्शिता से कार्य करें। आजीविका की ओर विशेष ध्यान दें। संतान सुख संभव है।

 

कन्या– अपने विचारों को शुद्ध रखें। रचनात्मक कार्यों में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। व्यापार में किए निवेश से लाभ होगा। कारोबार में प्रारंभ की योजना सफल होगी।

 

तुला– धर्म के क्षेत्र में विशिष्टजन का परामर्श आपकी स्थिति में लाभकारी परिवर्तन करेगा। वाणी में मधुरता लाना आवश्यक है। परिवार में स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

 

वृश्चिक– किसी भी काम को करने के लिए पूरी जानकारी रखें, फिर कोई निर्णय लें। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए अग्रसर रहेंगे।

 

धनु– आज वाहन प्राप्ति के सुखद योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। मित्रों की मदद से लाभ होगा। धन-संपत्ति के मामले सुलझेंगे। परिजनों के द्वारा आप की निंदा होगी।

 

मकर– मित्रों के साथ किसी नई योजनाओं को अंजाम देंगे। समय नष्ट न करें। कार्यस्थल पर संघर्ष अधिक रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि की कमी रहेगी। आर्थिक हानि का योग है।

 

कुम्भ– अपनों का साथ आगे बढ़ाने में मददगार होगा। व्यापार-व्यवसाय में हो रहे नुकसान चिंता बढ़ा सकते हैं।संतान के किए कार्यों से मनमुटाव हो सकता है।

 

मीन– सामाजिक लोगों के व्यवहार से नाराज रहेंगे। किसी की बातों से मन दु:खी होगा। व्यावसायिक योजनाओं में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj ka rashifal : कैसा रहेगा आज आप का दिन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो